विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP की नई कार्यकारिणी घोषित, विभांशु अध्यक्ष बने

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:17 AM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया है। विभांशु सिंह अध्यक्ष और प्रांजल उपाध्याय मंत्री नियुक्त किए गए हैं, जो छात्रहित के मुद्दों पर काम करेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई इकाई। जागरण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई इकाई। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर विश्वविद्यालय में एबीवीपी की नई इकाई का गठन।

  2. विभांशु सिंह अध्यक्ष, प्रांजल उपाध्याय इकाई मंत्री नियुक्त।

  3. छात्रहित और व्यक्तित्व निर्माण पर काम करने का संकल्प।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई का गठन किया गया। विभांशु सिंह को इकाई अध्यक्ष और प्रांजल उपाध्याय को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। चुनाव अधिकारी एवं अभाविप महानगर उपाध्यक्ष डा. दीपेंद्र मोहन सिंह ने नवीन इकाई की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएन तिवारी और अभाविप के प्रांत सहमंत्री निखिल गुप्ता उपस्थित रहे।

नवगठित इकाई में अजय राव को उपाध्यक्ष तथा समीर उपाध्याय और गौरी शंकर को सहमंत्री बनाया गया। इसके अलावा अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन के विभिन्न दायित्व सौंपे गए। नई इकाई के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तक संगठन के विचारों और उद्देश्यों को पहुंचाने के साथ छात्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि एसएन तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आंदोलन है।

यह भी पढ़ें- संघर्ष की भट्टी में तपकर निकला गोरखपुर का सितारा, 200 ऑडिशन के बाद सलमान खान की फिल्म में चमके आदित्य सिकरवार

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और छात्रहित के विषयों पर प्रतिबद्धता से काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संपदा द्विवेदी, राजवर्धन, दीपक मध्देशिया, हर्षित मालवीय और पीयूष मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सीटें बढ़ेंगी, सीमाएं बदलेंगी, परिसीमन से गोरखपुर-पूर्वांचल में बदलेगा सियासी नक्शा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।