विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gorakhpur News: सीएम योगी विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- स्वामी जी ने सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर किया स्थापित

Published: Sun, 12 Jan 2025 08:24 PM (IST)

UP News गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ...और पढ़ें

सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबास चन्द्र बोस नगर में सीएम योगी। जागरण
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबास चन्द्र बोस नगर में सीएम योगी। जागरण

HighLights

  1. सरस्वती शिशु मंदिर सूर्यकुंड मेंं मुख्यमंत्री ने किया स्वामी जी की प्रतिमा का अनावरण
  2. विद्यालय के पूर्व छात्रोंं को किया संबोधित, स्वामी जी के सनातन प्रेम पर की चर्चा

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है स्वामी विवेकानंद ने उस कालखंड में विश्व पटल पर सनातन वैदिक संस्कृति को प्रतिष्ठित किया, जब देश गुलामी की बेड़ियो में जकड़ा हुआ था। गुलामी के कालखंड में सनातन वैदिक मूल्यों की चर्चा दुरूह होने के बावजूद स्वामी विवेकानंद ने ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ का उद्घोष किया और अपने विचारों और आचरण की साम्यता से राष्ट्र के प्रति चेतना जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

सीएम योगी रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूर्यकुंड में ‘युवा दिवस’ के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद विद्यालय के पूर्व छात्रों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विद्यालय के रज्जू भैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि मात्र 42 वर्ष की उम्र में नश्वर काया को छोड़ देने वाले स्वामी विवेकानंद ने सदैव भारत और भारतीयता की बात की।

सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबास चन्द्र बोस नगर में। जागरण


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर से संगमनगरी जाना होगा बेहद आसान, 50 महाकुंभ स्पेशल को हरी झंडी

उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने सबको जागरूक करते हुए कहा था कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। हर भारतवासी को इस पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। स्वामी जी की शिक्षा है कि हम सबका एक ही धर्म होना चाहिए, राष्ट्रधर्म।

कहा कि भारत ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण किया तो देश को आजाद होने में समय नहीं लगा और आज उन्हीं के आदर्शों पर चलकर कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया है और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वामी जी के आदर्शों के अनुरूप युवाओं को समय के अनुकूल सक्षम बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी के विचारों को आगे बढ़ाने में सरस्वती शिशु मंदिर भूमिका की चर्चा की। सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना में नानाजी देशमुख के योगदान को भी याद किया। कहा कि नानाजी देशमुख ने ग्रामीण विकास और वनवासी क्षेत्रों के विकास का जो माडल दिया है, वह आज भी अनुकरणीय है।

सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबास चन्द्र बोस नगर में। जागरण


इसे भी पढ़ें-UPPCL: यूपी के इस शहर में पास हुआ स्मार्ट बिजली मीटर, चेक करने के लिए विभाग ने बनाया था यह प्लान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दो हस्तलिखित पत्रिकाओं का विमोचन किया और मां दुर्गा पर केंद्रित एक भावपूर्ण नृत्य नाटिका का अवलोकन कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडेय, कार्यक्रम का संचालन व्यास कुमार श्रीवास्तव व आभार ज्ञापन पूर्व छात्र परिषद के मंत्री शिव शंकर तिवारी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, सांसद रवि किशन शुक्ल्, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र, डा. महेंद्र अग्रवाल, रामनाथ गुप्ता, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश जालान, सूर्यकांत त्रिपाठी, राम सिंह, विवेक माहेश्वरी, संजय कुमार जायसवाल, डा.आमोद राय, डा. अश्वनी वर्मा आदि मौजूद रहे।