विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी का तंज- 'सपा के बबुआ को समझाओ, लोकतंत्र में बदला नहीं जनता बदलाव करती है'

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष के 'बदला लेने' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ...और पढ़ें

गोरखपुर में सीएम योगी। फोटो- अभिनव राजन चतुर्वेदी

गोरखपुर में सीएम योगी। फोटो- अभिनव राजन चतुर्वेदी

HighLights

  1. सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया।

  2. कहा, लोकतंत्र में जनता बदलाव करती है, बदला नहीं।

  3. 2014 और 2017 के चुनावों का दिया उदाहरण।

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष के हालिया बयान पर तंज कसते हुए जोरदार पलटवार किया है। गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली में सपा अध्यक्ष का दिया गया बयान बेहद विचित्र था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी'।

मुख्यमंत्री योगी ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के बबुआ को थोड़ा समझाइए कि लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है। 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 98 करोड़ का सुमेर सागर-इलाहीबाग नाला मंजूर, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

उन्होंने कहा कि जनता ने यह बदलाव 2014 में देश के स्तर पर और 2017 में उत्तर प्रदेश के स्तर पर करके दिखाया था। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि बदलाव लाने की यह ताकत कांग्रेस या समाजवादी पार्टी में नहीं है, बल्कि यह बदलाव पूरी तरह से देश और प्रदेश की जनता के बल पर ही संभव हुआ था।

यह भी पढ़ें- 'यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार', गोरखपुर में नितिन नवीन बोले- 2027 में सपा-कांग्रेस का होगा सफाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।