Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025 के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, गोरखनाथ मंदिर में गूंजे मंत्र

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 08:52 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया। उन्होंने भगवान भोले शंकर से सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय जीवन की मंगलकामना की। यह अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर में हुआ जो Gorakhpur News का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    Hero Image
    गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौ- मंदिर

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।

    मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया।

    विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

    comedy show banner
    comedy show banner