गोरखपुर में जटायु संरक्षण केंद्र पहुंचे CM योगी, अधिकारियों को चेताया- 'विलुप्तप्राय पक्षियों के संरक्षण में न हो कोई चूक'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गिद्धों के रखरखाव, ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जटायु संरक्षण केंद्र का दौरा किया। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जटायु संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
केंद्र में आठ जटायु, छह मादा और दो नर हैं।
सीएम ने संरक्षण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैंपियरगंज स्थित जटायु (गिद्ध) संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र के बाड़ों और वहां की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से जटायुओं के रखरखाव, उनके खानपान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और प्रजनन के लिए की गई विशेष तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में इस संरक्षण केंद्र में कुल आठ जटायु रखे गए हैं, जिनमें छह मादा (फीमेल) और दो नर (मेल) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर KIA शोरूम धोखाधड़ी, सेल्स एग्जीक्यूटिव और सहयोगी पर केस दर्ज
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विलुप्तप्राय प्रजाति के इन पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने केंद्र के आसपास के वातावरण को पक्षियों के अनुकूल बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।