विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 दिसंबर की लखनऊ रैली को ऐतिहासिक बनाएगी बसपा, गोरखपुर में हुई समीक्षा बैठक

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:54 AM (IST)

बसपा 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली बाबा साहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक कर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बना रहे हैं।

बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होगी जुटान। जागरण

बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में होगी जुटान। जागरण

HighLights

  1. बसपा लखनऊ महारैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है।

  2. 6 दिसंबर को बाबा साहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर रैली।

  3. गोरखपुर में कार्यकर्ता बैठक में जनभागीदारी पर चर्चा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए बसपा नेताओं ने ताकत लगा दी है। पार्टी इस बार अपनी पूर्व में आयोजित सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश और उनके जनाधार का आकलन भी तेज कर दिया है।

बसपा से जुड़े लोगों का कहना है कि छह दिसंबर के आयोजन को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। आयोजन में कोई कमी न रह जाए। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को बसपा जिला कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यकर्ता समीक्षा बैठक की जाएगी।

इसमें मुख्य मंडल प्रभारी (गोरखपुर- बस्ती) मंडल डा. मदन राम उपस्थित रहेंगे। इसमें अभी तक तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनभागीदारी और लखनऊ पहुंचने की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाली इस महारैली को अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रम के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है। पिछले कार्यक्रमों में जुटी भीड़ को आधार बनाकर इस बार उससे अधिक जनभागीदारी की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां जानें ट्रेन और रूट का पूरा शेड्यूल

इसके माध्यम से संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनाधार का आकलन किया जा सकेगा। जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद ने बताया कि समीक्षा बैठक में सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में होगी महारैली, शामिल होंगे गोरखपुर के दिग्गज नेता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।