Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोरखपुर में अखिलेश यादव पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले- 'सपा को संविधान से कोई लेना-देना नहीं, सत्ता में वापसी असंभव'

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 02:20 PM (IST)

    स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा को संविधान से कोई सरोकार नहीं है और वे लगातार संविधान विरोधी कार्य करते रहे हैं। पाठक ने सपा पर अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

    Hero Image
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह हे उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक।-जागरण

     जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। संसद भवन के बगल की मस्जिद में सपा सांसदों के साथ बैठक को मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। सपा लगातार संविधान विरोधी कृत्य करती रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा है कि राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं होगा लेकिन हमेशा व नमाजवादी बनकर ही प्रदेश की जनता के सामने अपना कार्य करते रहे हैं। प्रदेश की जनता इसे देख और समझ रही है।

    ब्रजेश पाठक बुधवार को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने अपनी सत्ता के दौरान अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों और रामभक्तों पर गोली चलाकर सरयू नदी को खून से रंगा था। यह वही लोग हैं जो लगातार भारत की सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाने का असफल प्रयास करते रहते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी।

    कहा, यह तुष्टीकरण की कितनी भी नीति अपनाएं, इनकी सत्ता में वापसी असंभव है। हमने पहले भी कहा था, जो भगवान राम का नहीं हुआ, वह कृष्ण का कैसे हो सकता है। जो कृष्ण का नहीं हो सकता वह यदुवंशी कैसे हो सकता है। भारत की सांस्कृतिक विरासत से इनका कोई लेना-देना नहीं है। यह वोट की खातिर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनकी पार्टी का संचालन ही ऐसी जगह से लगातार होता रहता है इसलिए इनके लिए यह करना कोई नहीं बात नहीं है।

    मुसलमान के साथ खड़े होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। यह लगातार केवल तुष्टीकरण की नीति के तहत ऐसा कृत्य करते रहते हैं। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर जन-जन को जोड़कर सबको साथ लेकर चलने का काम करती है।

    सपा के नेता अक्सर संविधान विरोधी कृत्य करते रहते हैं। छांगुर बाबा से जुड़े सवाल पर कहा कि छांगुर बाबा जैसे लोगों पर हमारी सरकार कड़ी नजर रखे हुए है। जो भी गलत करेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अस्पतालों में हों ऑपरेशन, निजी अस्पताल न जाएं रोगी

    स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं दी जाएं। रोगियों का ऑपरेशन यहीं हो ताकि उन्हें निजी अस्पताल न जाना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय का शत प्रतिशत भुगतान करने को कहा। उन्होंने गोरखपुर को मॉडल जिले के रूप में विकसित करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।