Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के अजय राय नगर निगम में उप सभापति निर्वाचित Gorakhpur News

    By Satish ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jan 2020 11:29 AM (IST)

    नगर निगम में 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सर्वाधिक छह सदस्य भाजपा के हैं। चार सदस्य सपा एक कांग्रेस और एक निर्दल है। निर्दल सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा का समर्थन किया।

    भाजपा के अजय राय नगर निगम में उप सभापति निर्वाचित Gorakhpur News

    गोरखपुर, जेएनएन। सिविल लाइन वार्ड के पार्षद अजय राय नगर निगम के नए उप सभापति चुने गए हैं। नगर निगम के गेस्ट हाउस में हुए चुनाव में अजय राय को सात कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन मिला जबकि सपा के प्रत्याशी रमेश यादव को पांच कार्यकारिणी सदस्यों का समर्थन मिला। कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर ने भाजपा सदस्‍यों के साथ की बैठक

    कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने कक्ष में भाजपा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाई। उपसभापति बृजेश सिंह छोटू ने अजय राय के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। गेस्ट हाउस में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में मनु जायसवाल ने अजय राम के नाम का प्रस्ताव रखा।

    भाजपा को मिला निर्दल का साथ

    नगर निगम में 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सर्वाधिक छह सदस्य भाजपा के हैं। चार सदस्य सपा, एक कांग्रेस और एक निर्दल है। निर्दल कार्यकारिणी सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा का समर्थन किया।

    सपा करती रही विरोध

    सपा ने अंधियारीबाग के पार्षद रमेश यादव को उपसभापति पद का प्रत्याशी घोषित किया था। सपा ने बैलेट पर चुनाव की मांग की थी लेकिन आखिरी समय में हाथ उठाकर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। इसका सपा ने विरोध किया है।

    यह गणित काम आई

    भाजपा ने उपसभापति के पद पर वरिष्ठता के आधार पर कार्यकारिणी के पार्षद को मौका देने का निर्णय लिया था। वरिष्ठता के आधार पर भाजपा के अजय राय और मनु जायसवाल उपसभापति की रेस में सबसे आगे थे। अजय राय का कार्यकारिणी में अभी तकरीबन एक साल का समय बचा है जबकि मनु जायसवाल हाल में ही दूसरी बार कार्यकारिणी में शामिल हुए हैं। यानी मनु जायसवाल अभी दो साल तक कार्यकारिणी में रहेंगे। भाजपा अगले साल फिर चुनाव का एक और पार्षद को उपसभापति बनाकर उपकृत करने की राह पर चली। इसे देखते हुए अजय राय का नाम प्रस्तावित किया गया।

    ये है कार्यकारिणी सदस्‍यों की स्थिति

    नगर निगम बोर्ड में कार्यकारिणी सदस्‍यों की कुल संख्‍या 12 है। इसमें भाजपा के मनु जायसवाल, अजय राय, राम भुआल कुशवाहा, आलोक सिंह विशेन, राजेश तिवारी और अभिषेक निषाद है। जबकि सपा के आकाश चौहान, उजैर अहमद, शकुन मिश्रा और रमेश यादव हैं। वहीं कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू और निर्दल में आनंद वर्धन सिंह शामिल हैं।

    नए उपसभापति ने रखा प्रस्ताव, 29 फरवरी तक मिलेगी छूट

    नगर निगम ने बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहन योजना लांच की है। एकमुश्त बकाया जमा करने पर कुल धनराशि पर लगे ब्याज का 50 फीसद माफ कर दिया जाएगा। नए उपसभापति अजय राय के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। ब्याज में छूट का लाभ 29 फरवरी तक लिया जा सकेगा। नगर निगम के गेस्ट हाउस में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में उपसभापति अजय राय ने कहा कि ब्याज में छूट देने से नगर निगम की कर वसूली में वृद्धि होगी। इससे पूर्व कार्यकारिणी समिति ने तीन हजार कंबल की खरीद को स्वीकृति दी। कंबल की खरीद हो चुकी है। पहले चार हजार कंबल खरीदे गए थे लेकिन पार्षदों के विरोध के बाद फिर से खरीद हुई थी।

    इसमें मिलेगी छूट

    नगर निगम के गृहकर, जलकर एवं सीवर कर के बकाया को एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में 50 फीसद की छूट मिलेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner