Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने डा. धर्मेंद्र सिंह को दिया संगठन के प्रति निष्ठा का ईनाम

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2022 07:03 AM (IST)

    Dr Dharmendra Singh भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह को एमएलसी का प्रत्याशी बनाकर संगठन के प्रति उनकी न ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह। - फाइल फोटो

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह को पार्टी के ओर से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किए जाने की खबर जैसे ही पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मिली, सबने एक स्वर से इसे संगठन के प्रति निष्ठा का इनाम बताया। 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिये राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले डा. धर्मेंद्र को पार्टी ने जो भी संगठनात्मक दायित्व सौंपा, उसे उन्होंने पूरे समर्पण के साथ निभाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1991 में विद्यार्थी परिषद से हुई थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

    1991 से 1998 तक विद्यार्थी परिषद में महानगर से लेकर प्रदेश स्तर तक पद अपनी योग्यता सिद्ध करने वाले डा. धर्मेंद्र 2002 में भाजपा के महानगर महामंत्री बने। 2008 तक इस पद पर बने रहे। 2008 से 2009 तक महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2010 में महानगर अध्यक्ष बने और इस पद पर वह थोड़े अंतराल के साथ छह वर्ष तक रहे। मई 2016 से फरवरी 2018 तक क्षेत्रीय मंत्री का दायित्य संभालने के बाद फरवरी 2018 से अबतक क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी वह बखूबी संभालते रहे हैं।

    विधान सभा और लोकसभा चुनाव में हुई थी जमकर तारीफ

    इस दौरान हुए विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उनके योगदान को जमकर सराहा गया। बीते दिनों आजमगढ़ उपचुनाव में भी उनकी संगठनात्मक क्षमता की पार्टी नेतृत्व ने जमकर सराहना की। 51 वर्ष के डा. धर्मेंद्र का अकादमिक करियर भी काफी शानदार है। उन्होंने गणित विषय से पीएचडी की है। वर्तमान में गोरखपुर के डीबी इंटर कालेज में बतौर सहायक अध्यापक नियुक्त हैं।

    बधाई देने का लगा तांता

    डा. धमेंद्र सिंह को भाजपा की ओर से एमएलसी का प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना जैसे ही गोरखपुर पहुंची, पार्टी कार्यकर्ता झूम उठे। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बधाई देने का सिलसिला तो देर रात तक जारी रहा। कुछ कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े की गूंज के बीच शिव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

    बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि डा. धर्मेंद्र का संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा होती है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि डा. धर्मेंद्र को एमएलसी बनाया जाना भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि पार्टी के इस निर्णय का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को लंबे समय से इंतजार था। बधाई देने वालों में महापौर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह आशु, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, डा. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश मणि मिश्र, शशिकांत सिंह, रणजीत राय बड़े, पवन यादव, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, राधेश्याम रावत, मीना श्रीवास्तव, चंदन आर्या, केमए मझवार, रानी मिश्रा, रितेश सिंह बब्बू आदि शामिल रहे।