विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर विधानसभा चुनाव: ब्राह्मण चेहरों पर भरोसा, पिछड़ों पर भी सियासी दांव

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:47 AM (IST)

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र की 62 सीटों पर प्रभारियों की तैनाती कर जातीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र की 62 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए।

  2. ब्राह्मण चेहरों को सर्वाधिक जिम्मेदारी, पिछड़ों को भी अवसर मिला।

  3. जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधकर चुनाव जीतने की रणनीति।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, भाजपा ने संगठन के स्तर पर जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने प्रभारियों की घोषणा की है। घोषित सूची में ब्राह्मण चेहरों की संख्या सर्वाधिक है। वहीं पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर सामाजिक संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

विधानसभा प्रभारियों के माध्यम से पार्टी जहां स्थानीय संगठन की गतिविधियों को गति देगी, वहीं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सामाजिक संपर्क और चुनावी माहौल का आकलन भी करेगी। अलग-अलग सामाजिक वर्गों से आने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के पीछे संबंधित क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच और स्वीकार्यता बढ़ाने की रणनीति भी है।

गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों में गोरखपुर शहर का प्रभारी विवेकानंद वर्मा और ग्रामीण का उमाशंकर साहनी को बनाया गया है। कैम्पियरगंज में राजेंद्र निषाद, पिपराइच में प्रमोद शाही, सहजनवा में जगदंबा श्रीवास्तव, खजनी में आनंद कुमार त्रिपाठी, चौरी चौरा में संतोष दत्त राय, बांसगांव में रमेश सिंह और चिल्लूपार में संतोष राय को जिम्मेदारी मिली है। इस सूची में सवर्ण और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व का मेल स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

देवरिया में रुद्रपुर के गुलाब रध्वज महंथ सिंह, देवरिया के संजय सिंह, पथरदेवा के हेमंत पाठक, रामपुर कारखाना के राधेश्याम सिंह, भाटपाररानी के विनोद गुप्ता, सलेमपुर के दिवाकर मणि त्रिपाठी और बरहज के नित्यानंद मिश्र प्रभारी बनाए गए हैं। कुशीनगर में खड्डा की जिम्मेदारी धरणीधर राम त्रिपाठी, पडरौना की मारकंडेय शाही, तमकुहीराज की अजय उपाध्याय, फाजिलनगर की संजय राय, कुशीनगर की कुंज बिहारी सिंह, हाटा की मारकंडेय तिवारी और रामकोला सुरक्षित की बलराम उपाध्याय को मिली है।

यह भी पढ़ें- लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और TTE की वर्दी में बदलाव की तैयारी, रेलवे बोर्ड ने मांगे सुझाव

महराजगंज में फरेंदा के डा.आरडी सिंह, नौतनवा के जयप्रकाश उपाध्याय, सिसवा के राधेश्याम पांडेय, महराजगंज के निरंकार त्रिपाठी और पनियरा के वंश बहादुर सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। बस्ती में हरैया के लालजी सिंह, कप्तानगंज के सेतभान राय, रुधौली के दिलीप चतुर्वेदी, बस्ती के राकेश मिश्रा और महादेवा सुरक्षित के रामललित चौधरी को जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में तीन दिन तक चलेगा गीडा दिवस, 30 नवंबर से होगा आगाज

संतकबीरनगर में मेंहदावल के रामचरन चौधरी, खलीलाबाद के केशभान राय और धनघटा के मानस भूषण राम त्रिपाठी प्रभारी होंगे। सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ के मनोज राम त्रिपाठी, कपिलवस्तु के आनंद सिंह कलहंस, बांसी के दिवाकर मिश्रा, इटवा के अश्वनी उपाध्याय और डुमरियागंज के रवि सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।