यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला का छीना मोबाइल, राहगीर को थप्पड़ मारकर हुए फरार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती से दिन दहाड़े ...और पढ़ें

HighLights
- मोहल्ले के बाहर मोबाइल छीन जाने से मचा हड़कंप
- सूचना पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी को खंगाला
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के रानीबाग-बड़गो मार्ग पर शुक्रवार की रात 9:30 बजे बाइक सवार बदमाशों में महिला का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे से बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों का कुछ फुटेज पुलिस को मिला है।
नगर निगम के वार्ड नंबर 11 गोरक्षनगर में किराए के कमरे में रहने वाली राधा तारामंडल स्थित एक अस्पताल में काम करती है। रात के समय वह अस्पताल से घर जा रही थी।
रानीबाग-बड़गो मार्ग पर स्थित कमरे के पास वह पहुंची थी कि मोबाइल पर फोन आ गया। वह बात कर ही रही थी कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और बड़गो की तरफ फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें-गर्भ में लड़का है या लड़की, महज कुछ रुपयों में बताने वाले गैंग का भंडाफोड़
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ स्थानीय लोगों ने बदमाशों को खोजा भी लेकिन वे नहीं मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के पहले बदमाशों ने एक युवक को थप्पड़ भी मारा।
इसे भी पढ़ें-आगरा-गोरखपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने चार दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
