गोरखपुर में घर के दरवाजे से तीन साल का बच्चा लापता, साढ़ू पर अपहरण का आरोप
गोरखपुर के बांसगांव में घर के दरवाजे से तीन वर्षीय बालक आदर्श लापता हो गया है, जिसके पिता ने अपने साढ़ू पर अपहरण का संदेह जताया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर बालक और संदिग्ध आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-1795593140477_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बांसगांव के विशुनपुर गांव से तीन वर्षीय बालक आदर्श लापता।
पिता ने अपने साढ़ू सोनू प्रजापति पर अपहरण का संदेह जताया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू किया, सुराग नहीं।
जागरण संवाददाता, बांसगांव, (गोरखपुर)। क्षेत्र के विशुनपुर गांव में घर के दरवाजे पर खेल रहा तीन वर्षीय बालक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने अपने साढ़ू पर बेटे का अपहरण की आशंका जताते हुए बांसगांव पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
विशुनपुर निवासी धर्मेंद्र प्रजापति पुत्र शंकर प्रजापति का तीन वर्षीय बेटा आदर्श 24 नवंबर को दोपहर तीन बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। स्वजन ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में गगहा थाना क्षेत्र के सरदहा गांव निवासी अपने साढ़ू सोनू प्रजापति पुत्र इंद्रजीत पर बेटे को गायब कराने का संदेह जताया है। पुलिस ने सोनू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर के कुश्ती मेले में चमके टुनटुन, गोरखपुर के अनूप को पटका
पुलिस आदर्श और आरोपित सोनू की तलाश में जुटी है। हलाकि अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है। उधर, बेटे के लापता होने से धर्मेंद्र और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- मिशन 2027: गोरखपुर की हर सीट पर महिला प्रवासी, क्या बदलेगा चुनावी गणित?