कुशीनगर के कुश्ती मेले में चमके टुनटुन, गोरखपुर के अनूप को पटका
कुशीनगर के विजयपुर में शालिग्राम सिंह की स्मृति में एक भव्य कुश्ती मेले का आयोजन हुआ। इसमें पडरौना के टुनटुन पहलवान ने गोरखपुर के अनूप को पटखनी दी, जिसका शुभारंभ सांसद विजय कुमार दूबे ने किया।
-1795590384655_m.webp)
विजयपुर गांव स्थित अखाड़ा पर पहलवानों से हाथ मिलवाते (बाएं से तीसरे) सांसद विजय कुमार दूबे व अन्य। जागरण
HighLights
पडरौना के टुनटुन ने गोरखपुर के अनूप को हराया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कुश्ती का शुभारंभ किया।
बोधीछपरा के विकास, मोहित ने भी जीत दर्ज की।
संवाद सूत्र, कोटवा बाजार, (कुशीनगर)। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर परिसर में मंगलवार को शालिग्राम सिंह की स्मृति में मेला व कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, पडरौना, देवरिया, महराजगंज सहित विभिन्न जनपदों के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। गोरखपुर के अनूप सरहरी गोरखपुर और पडरौना के टुनटुन पहलवान की कुश्ती रोमांचकारी रही। इसमें टुनटुन ने अनूप को पटखनी दी।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। बोधीछपरा के विकास ने पडरौना के बैजनाथ, बोधीछपरा के मोहित ने पडरौना के रामानंद को आसमान दिखाया। पडरौना के लालू और गोरखपुर के मोनू की कुश्ती बराबर रही। संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति, परंपरा और शौर्य का प्रतीक है।
इस तरह के आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही विरासत को संरक्षित करने का कार्य करते हैं। संचालन धनंजय सिंह पहलवान ने किया। मेला संयोजक गिरजानंद सिंह उर्फ दीपू ने अतिथियों, पहलवानों व दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया।
मेला संस्थापक डा. कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा नेता शेषनाथ यादव, एनपी कुशवाहा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, बगही धाम के महंत विशंभर दास महाराज, दीपक सिंह, राजकुमार शाही, विशाल सिंह, छट्ठू कुशवाहा, रवि तिवारी, रामानुज मिश्रा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।