Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटल ने अडिग सिद्धांत व कर्तव्यनिष्ठा से दी देश को दी नई दिशा

    By Navneet Prakash TripathiEdited By:
    Updated: Sun, 26 Dec 2021 07:50 AM (IST)

    भाजपा की तरफ से देवरिया में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को जगह-जगह मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्प ...और पढ़ें

    Hero Image
    श्रद्धांजलि अर्पित करतीं नगर पालिका अध्यक्ष अलका ङ्क्षसह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पांडेय दाएं। जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा की तरफ से देवरिया में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को जगह-जगह मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए लोगों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने अडिग सिद्धांतों व कर्तव्यनिष्ठा से देश को नई दिशा प्रदान की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व प्रधानमंत्री की सोच को बताया दूरदर्शी

    भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुंशी गोरखनाथ टोला में जयंती मनाई। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि उनकी सोच दूरदर्शी थी। वह प्रखर वक्ता व कुशल संगठनकर्ता थे।देश को समृद्ध बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेकों कष्ट सहे, लेकिन अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं हुए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, अजीत सिंह, नित्यानंद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया, माया सिंह, मन्ना सिंह, अजित मिश्र आदि मौजूद रहे।

    कृषि मंत्र सूर्य प्रताप शाही ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

    प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में शनिवार को सोनहुला रामनगर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस केक काटकर के मनाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख राम आशीष गुप्ता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर, जीवन पति त्रिपाठी, रामकृपाल राव, प्रवीण प्रताप मल्ल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पथरदेवा संवाददाता के अनुसार, जयंती अवसर पर भाजपाइयों ने बाइक रैली निकाली गई। जिसे ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही व सुजित प्रताप सिंह ने झंडा दिखाकर ब्लाक मुख्यालय से रवाना किया। इस मौके पर रमेश सिंह, मृत्युंजय पांडेय, संजय सिंह, पंकज सिंह, माहिवाल जयसवाल, अनिल प्रसाद, भीम यादव आदि शामिल रहे।

    सांसद के आवास पर मनी जयंती

    सलेमपुर में सांसद रविंदर कुशवाहा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई। सांसद ने कहा कि वह ग़रीबों के मसीहा थे। इस दौरान जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, संतोष पटेल, रमाकांत मिश्र भोला, कन्हैयालाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बब्बन सिंह रघुवंशी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बचनदेव गोंड़, त्रिवेणी गुप्ता,विनय पांडेय, संतोष कुमार मिश्र, अजय दुबे वत्स आदि उपस्थित रहे।

    पड़री बाजार में भी याद किए गए अटल

    पड़री बाजार संवाददाता के अनुसार, पड़री बाजार के खेल मैदान व बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुधीर पांडेय, कवींद्रनाथ पांडेय, वीर राज गुप्ता, राज कुमार सिंह, तारकेश्वर नाथ पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, राहुल पांडेय, अंगद विश्वकर्मा, अशोक प्रजापति, प्रदीप, उपेंद्र कुमार, केशव पांडेय आदि मौजूद रहे। भटनी संवाददाता के अनुसार, जिगिना मिश्र गांव के दुर्गा मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नेता ब्रह्मानंद मिश्र, इंजीनियर त्रिगुणानंद मिश्र, नथुनी कुशवाहा, आलोक मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपू मिश्र, आशीष मिश्र, अखिलेश द्विवेदी, रामप्रवेश मिश्र, कृपाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

    हनुमान मंदिर परिसर में हुआ आयोजन

    भलुअनी के हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पं.मदन मोहन मालवीय की जंयती मनाया गई।इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र पप्पू, प्रमोद सिंह, प्रमोद मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, नीरज शाही, अष्टभुजा श्रीवास्तव, वाईके तिवारी आद मौजूद रहे। मझगांवा संवाददाता के अनुसार, सिंगही में आरोग्य भारती के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गोरखपुर की पूर्व महापौर डा.सत्या पांडेय, डा. अजीत नारायण मिश्र, दीपा तिवारी, डा. केसी पांडेय, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

    बरहज में भाजयूमो ने निकाली बाइक यात्रा

    बरहज में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से जयंती अवसर पर बाइक यात्रा निकाली गई। ब्लाक सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सुधांशु मिश्र, राम जोखन निषाद, अभयानंद तिवारी,मदन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। भाटपाररानी संवाददाता के अनुसार भठवा तिवारी में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व्यक्ति नहीं विचार थे। रतसिया रोड पर भाजपा नेता सभा कुवंर कुशवाहा दुर्गा मंदिर के समीप पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय नाथ कुशवाहा गुड्डन, लक्ष्मण चक में क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, सोहावल कोठी में राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ,भिंगारी बाजार में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही बरईपार बाबू मे अश्वनी सिंह की मौजूदगी में अटल जी की जयंती मनाई गई।