विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 के हो गए हैं? घर बैठे ऐसे बनवाएं नया Voter ID कार्ड, जानिए फॉर्म-6 भरने का आसान तरीका

Published: Sat, 21 Nov 2026 12:02 PM (IST)

नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करना होगा, जिसके लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के लिए जन्मतिथि और पते के प्रमाण के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरें।

  2. जन्म और पते के प्रमाण दस्तावेज अनिवार्य हैं।

  3. ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है।

अरुण चंद, गोरखपुर। नया वोटर आइडी कार्ड बनवाने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना और उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

1. उम्र का प्रमाण (कोई एक दस्तावेज)

जन्मतिथि सत्यापित करने के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज देना होगा।

  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र (विवरण सहित अंकपत्र, विद्यालय का प्रमाण पत्र या समकक्ष दस्तावेज)।
  • आधार कार्ड।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।


2. पते का प्रमाण (कोई एक दस्तावेज)

वर्तमान निवास स्थान की पुष्टि के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज मान्य है।

  • आधार कार्ड या संबंधित प्रमाण।
  • बैंक पासबुक (खाता संख्या, नाम और पता स्पष्ट रूप से दर्ज हो)।
  • फोन का बिल।
  • गैस कनेक्शन का बिल।
  • भारतीय पासपोर्ट।


3. परिवार के सदस्य का विवरण (अतिरिक्त जानकारी)

फार्म-6 में परिवार के किसी सदस्य का विवरण भी देना होगा। इसके लिए-

  • परिवार के सदस्य का नाम हिंदी अथवा अंग्रेजी में दर्ज करें।
  • पिता का नाम भी हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखें।
  • संबंधित सदस्य का वोटर आइडी नंबर (एपिक नंबर) दर्ज करना होगा।


4. आवेदन कैसे करें?

फार्म-6 भरने के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन माध्यम

  • भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
  • फार्म-6 भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

ऑफलाइन माध्यम
अपने क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) या बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जाएं। वहां से फार्म-6 प्राप्त कर उसे भरें। आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्म जमा कर दें।

5. जानकारी या सहायता के लिए-

आवेदन और मतदाता पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क करें या निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन करें।

याद रखें-

  • फार्म-6: पहली बार मतदाता बनने और सूची में नाम जुड़वाने के लिए।
  • फार्म-7: किसी नाम को मतदाता सूची से हटवाने या गलत नाम शामिल होने पर आपत्ति के लिए।
  • फार्म-8: पता बदलने, नाम-पता या अन्य विवरण में सुधार और मतदाता पहचान पत्र बदलवाने के लिए।

image - 2026-11-21T115719.837

विशेष अभियान की तिथि (इस दिन सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ सभी फार्म के साथ मौजूद रहेंगे) -
21-22 नवंबर और 28-29 नवंबर

यह भी पढ़ें- हिमाचल से पूर्वांचल तक नकली दवाओं का जाल, गोरखपुर की थोक मंडी में बढ़ी चौकसी

यह भी पढ़ें- टाइपिंग में फेल होने पर भी रेलकर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी, रेलवे क्लर्कों के लिए 2017 के नियम लागू



मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आपकी भागीदारी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत 21-22 और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। युवा वर्ग के लिए यह अच्छा अवसर है। जिनकी उम्र एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी पात्र नागरिक इन अवसरों का लाभ उठाएं और अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं।'''

-

- दीपक मीणा, जिला निर्वाचन अधिकारी, गोरखपुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।