मोदी सरकार में छह गुना बढ़ा कृषि बजट : राधा मोहन
कुशीनगर के तमकुहीराज मे भाजपा की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए टिप्स दिए साथ ही यह भी कहा कि अब पक्के घरों म ...और पढ़ें

कुशीनगर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने तमकुहीराज स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संगठनात्मक स्तर पर चुनाव की चर्चा कर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के टिप्स दिए। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कृषि बजट छह गुना बढ़ा दिया है।
कहा कि भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में दो लाख 37 हजार करोड़ रुपये एमएसपी पर न्यूनतम समर्थन राशि सुनिश्चित की है। वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने से पहले देश का कृषि बजट केवल 22 हजार करोड़ हुआ करता था। अब यह बजट छह गुना बढ़कर लगभग 1.23 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। बनारस में भव्य काशी कारिडोर बना है। आयुष्मान योजना के तहत 10.5 करोड़ लोगों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। झोपड़ी में रहने वाले अब पक्के घरों में रह रहे हैं। इस दौरान विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी विजय दुबे, विधानसभा संयोजक अतुल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष निलेश राय, रमेशचंद उर्फ ओसियर सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश में कायम हुआ कानून का राज: डा. रमापति
प्रदेश में अराजकता का माहौल समाप्त कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित कर बेहतर प्रदेश बनाया।
यह बातें शुक्रवार को जोकवा बाजार में देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कहीं। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में भयमुक्त शासन व मां-बहनों को सुरक्षा व सम्मान दिया है। पूर्व विधायक खैर अनूप प्रधान, दिवाकर भोला, एमएलसी महेंद्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, डा. कमला शाही आदि ने संबोधित किया। प्रधान विश्वविजय सिंह, राजू यादव, विजय बहादुर सिंह,नागेंद्र गुप्ता, लव पांडेय, ब्रजेश पांडेय, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, अतुल तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, विशाल जायसवाल, राकेश पांडेय, सहाजन गोंड़ आदि उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।