Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवाई सेवा पर पड़ रहा है कोहरे का असर, गोरखपुर का चक्कर लगाने के बाद बिना लैंडिंग के दिल्ली लौटा विमान; एयरपोर्ट पर हंगामा

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 12:11 PM (IST)

    Flight Cancelled घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को दृश्यता कम हो गई जिसका असर हवाई सेवा पर पड़ा। लाइंस एयर का विमान शहर का चक्कर लगाने के बाद दिल्ली लौट गया। सुबह एक घंटे हवा में मंडराने के बाद मुंबई का विमान एयरपोर्ट पर उतरा। इसकी वजह से यात्री परेशान रहे। शाम को अंतिम समय में उड़ान रद होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया।

    Hero Image
    गोरखपुर का चक्कर लगाने के बाद बिना लैंडिंग के दिल्ली लौटा विमान

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को दृश्यता कम हो गई, जिसका असर हवाई सेवा पर पड़ा। शाम को छह घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंचा एलाइंस एयर का विमान शहर का चक्कर लगाने के बाद दिल्ली लौट गया। सुबह एक घंटे हवा में मंडराने के बाद मुंबई का विमान एयरपोर्ट पर उतरा। इसकी वजह से यात्री परेशान रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम को अंतिम समय में उड़ान रद होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। टिकट का पूरा रिफंड देने व शनिवार को दूसरे विमान से दिल्ली भेजने का भरोसा देकर एलाइंस एयर के अधिकारियों व एयरपोर्ट निदेशक ने यात्रियों को शांत कराया। रात दस बजे तक हंगामा होता रहा।

    कब विजिबिलिटी के चलते एटीसी ने नहीं दी उतरने की अनुमति

    मुंबई से 8:20 बजे उड़ान भरने वाला स्पाइस जेट का विमान 11 बजे गोरखपुर पहुंचता है। शुक्रवार को एक घंटे की देरी से यह विमान गोरखपुर पहुंचा। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने पर एटीसी ने उतरने की अनुमति नहीं दी। इसके कारण एक घंटे तक विमान शहर का चक्कर लगाता रहा। इस दौरान विमान में बैठे यात्री परेशान रहे।

    दोपहर 12 बजे दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान दोपहर बजे गोरखपुर पहुंचा, तब तक मौसम साफ हो चुका था। इस विमान के लैंड करने के कुछ देर बाद मुंबई के विमान को भी उतारा गया। सुबह 11:20 बजे दिल्ली से आने वाला एलाइंस एयर का विमान शाम 7:20 बजे गोरखपुर पहुंचा, लेकिन दृश्यता कम होने से एटीसी ने उतरने की अनुमति नहीं दी। 15 मिनट तक विमान शहर का चक्कर लगाता रहा। इसके बाद सुरक्षा कारण से वापस दिल्ली भेज दिया गया।

    यात्रियों को नहीं दी गई थी फ्लाइट रद की जानकारी

    इसकी जानकारी होने पर दिल्ली जाने के लिए सुबह 10 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने सही जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों व विमानन कंपनी के अधिकारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को शांत कराया। मौसम खराब होने की वजह से एलाइंस एयर ने लखनऊ की उड़ान रद कर दी थी, इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी।

    दिल्ली से आ रहे थे 64 यात्री, 54 को जाना था

    एलाइंस एयर की फ्लाइट से शुक्रवार को 64 यात्री दिल्ली से गोरखपुर आ रहे थे। इधर से 54 लोगों को दिल्ली जाना था जो सुबह 10 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए। सुबह 11:30 बजे इन लोगों को बताया गया कि दिल्ली की फ्लाइट देरी से आएगी। शाम 7:20 बजे तक यही आश्वासन मिलता रहा।

    विमान के गोरखपुर पहुंचने की जानकारी के बाद परेशान यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। उन्होंने रन-वे की ओर जाने का प्रयास किया तो सुरक्षाकर्मियों ने यह करते हुए रोक दिया कि विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया है, जिसके बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया।

    बुधवार को लखनऊ भेजी गई थी दिल्ली की फ्लाइट

    दिल्ली में दृश्यता कम होने की वजह से बुधवार को गोरखपुर से जाने वाले एलाइंस एयर की फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमानन कंपनी ने अगले दिन दूसरे विमान से यात्रियों को दिल्ली भेजा।

    एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी के अनुसार, दृश्यता कम होने की वजह से एलाइंस एयर का विमान दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। गोरखपुर से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को इसकी जानकारी मिली तो हंगामा करने लगे। उनका रिफंड दिलाने और शनिवार को दूसरे विमान से भेजने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया गया।

    यह भी पढ़ें:

    Varanasi: कोहरे की घनी चादर ने रोकी विमानों की रफ्तार, 10 फ्लाइट लेट; पांच उड़ानें रद्द

    Varanasi News: कोहरे के चलते तीसरे दिन भी विमान सेवा प्रभावित, देरी से वाराणसी पहुंचे दर्जनभर विमान; ये विमान रहे निरस्त