Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली, छठ पर घर की राह आसान बनाएंगी यह 56 स्‍पेशल ट्रेनें, इन रूटों के यात्रियों को होगा फायदा Gorakhpur News

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 24 Oct 2019 04:10 PM (IST)

    रेलवे ने दीपावली और छठ पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए 56 स्‍पेशल ट्रेनों की व्‍यवस्‍था की है।

    दीपावली, छठ पर घर की राह आसान बनाएंगी यह 56 स्‍पेशल ट्रेनें, इन रूटों के यात्रियों को होगा फायदा Gorakhpur News

    गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने और छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। एक जोड़ी गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। पांच जोड़ी ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलेंगी। गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन में सिर्फ साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए 22 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पहले से ही संचालित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे की तैयारी

    दीपावली व छठ में और छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सौगात

    26 को गोरखपुर से नई दिल्ली जाएगी पूजा स्पेशल एक्सप्रेस

    25 अक्टूबर को दिल्ली से गोरखपुर आएगी स्पेशल ट्रेन

    त्‍योहारों के लिए पहले से ही चल रही हैं 22 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    त्‍योहारों पर यह ट्रेनें आसान करेंगी राह

    04019 नंबर की स्पेशल गोरखपुर से 26 अक्टूबर को शाम चार बजे रवाना होगी। बस्ती से 5.25 बजे छूटकर सीतापुर कैंट, मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 11.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    04020 नंबर की स्पेशल नई दिल्ली से 25 अक्टूबर को रात 8.15 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद, सीतापुर कैंट, गोंडा और बस्ती के रास्ते दूसरे दिन दोपहर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

    82416 नंबर की स्पेशल आनंद विहार से 31 अक्टूबर को रात 11.45 बजे रवाना होगी। सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन दोपहर 2.50 बजे गोरखपुर से छूटकर देवरिया होते हुए तीसरे दिन सुबह 5.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

    04093 नंबर की स्पेशल जोगबनी से दो नवंबर को सुबह नौ बजे रवाना होगी। देवरिया से रात 9.45 बजे व गोरखपुर से 11.20 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर के रास्ते दूसरे दिन शाम 4.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    04062 नंबर की स्पेशल नई दिल्ली से 25 व 29 अक्टूबर को सुबह 10.55 बजे रवाना होगी। कानपुर होकर गोरखपुर से रात 1.15 बजे छूटकर सुबह 10.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

    04061 नंबर की स्पेशल दरभंगा से 26 व 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 9.35 व बस्ती से 10.40 बजे छूटकर कानपुर होकर दूसरे दिन दोपहर 1.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    82406 नंबर की स्पेशल नई दिल्ली से 24 व 27 अक्टूबर व एक नवंबर को सुबह 10.55 बजे रवाना होगी। कानपुर होकर रात 12.55 बजे गोरखपुर से छूटकर दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

    04031 नंबर की स्पेशल सहरसा से 25 व 28 अक्टूबर तथा दो नवंबर को शाम छह बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर से छूटेगी। बस्ती से 6.42 बजे से चलकर रात 7.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    04086 नंबर की स्पेशल आनंद विहार से 21, 24, 27, व 31 अक्टूबर को रात 7.25 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद, लखनऊ के राह दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.40 बजे छूटेगी। रात आठ बजे सहरसा पहुंचेगी।

    04085 नंबर की स्पेशल सहरसा से 22, 25, 28 अक्टूबर व एक नवंबर को रात 10.15 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से सुबह 7.20 बजे व बस्ती से 8.28 बजे छूटकर लखनऊ, मुरादाबाद होकर रात 10.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    04058 नंबर की स्पेशल नई दिल्ली से 23, 28 व 31 अक्टूबर को रात 12.20 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद, लखनऊ होकर गोरखपुर से दिन में तीन बजे छूटेगी। नरकटियागंज होकर रात 11.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

    04057 नंबर की स्पेशल दरभंगा से 24, 29 अक्टूबर व एक नवंबर को रात में 2.30 बजे चलेगी। गोरखपुर से दिन में 11.20 बजे व बस्ती से 12.24 बजे छूटकर लखनऊ, मुरादाबाद होकर रात 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    परेशानी : छह फरवरी तक नजीबाबाद में ही रुक जाएगी देहरादून एक्सप्रेस

    उत्तर रेलवे के देहरादून स्टेशन यार्ड का री-मॉडलिंग हो रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार री-मॉडलिंग के चलते 90 दिन का यातायात ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान देहरादून से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

    इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

    गोरखपुर से बनकर चलने वाली 15005 देहरादून एक्सप्रेस 13 नवंबर से पांच फरवरी तक नजीबाबाद में ही टर्मिनेट (रुक) हो जाएगी।

    गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर से बनकर चलने वाली 15001 देहरादून एक्सप्रेस 11 नवंबर से छह फरवरी तक नजीबाबाद में टर्मिनेट हो जाएगी।

    देहरादून से बनकर चलने वाली 15006 देहरादून एक्सप्रेस 12 नवंबर से छह फरवरी तक नजीबाबाद से चलाई जाएगी।

    देहरादून से बनकर चलने वाली 15002 देहरादून एक्सप्रेस 16 नवंबर से एक फरवरी तक नजीबाबाद से चलाई जाएगी।

     

    comedy show banner