Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले जान लीजिए तब इस ट्रेन से करें यात्रा, ये है कारण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:23 AM (IST)

    18 नवंबर को 15 ट्रेन निरस्त रहेंगी। दर असल गोरखपुर- नरकटियागंज रूट पर पनिहवा प्वाइंट पर काम हो रहा है। इसीलिए ऐसी व्यवस्था की गई है।

    पहले जान लीजिए तब इस ट्रेन से करें यात्रा, ये है कारण

    गोरखपुर, (जेएनएन)। यदि आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो पहले आप उसके बारे में जानिए, अन्यथा गंतव्य तक पहुंचने में बहुत बड़ी परेशानी उत्पन्न हो जाएगी। सही बात यह है कि 15 गाड़ियां निरस्त हो गई हैं। यह सभी सवारी गाड़ी हैं। इसका मुख्य कारण जाने बिना यात्रा करना ठीक नहीं रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे में 18 नवंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज रूट स्थित पनियहवा प्वाइंट पर सुबह पांच से 11 बजे तक तथा गोरखपुर जंक्शन यार्ड में सुबह सात से दोपहर 1.00 बजे तक इंजीनिय¨रग कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोनों स्थलों पर छह-छह घंटे के ब्लाक लिए जाएंगे। ब्लाक की वजह से पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली 15 सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा, जबकि तीन नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।

    18 को निरस्त होने वाली ट्रेनें

    - 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर।

    - 54324/54323 सीतपुर-बुढ़वल-सीतापुर।

    - 55072/55071 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर।

    - 55073/55080 गोरखपुर नरकटियागंज- गोरखपुर।

    - 55042/55079 गोरखपुर-बेतिया-गोरखपुर ।

    - 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर।

    - 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर।

    - 55038 सीतापुर-बुढ़वल।

    नियंत्रित कर चलने वाली ट्रेनें

    - 55011 सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी सीवान से पांच घंटे विलंब से चलाई जाएगी।

    - 55046 शाहजहांपुर-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी शाहजहॉपुर से दो घटे विलंब से चलाई जायेगी।

    - 19040 मुजफफरपुर-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से दो घटे विलंब से चलाई जायेगी।

    रास्ते में निरस्त होने वाली ट्रेनें

    - 55075 सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी की यात्रा कप्तानगंज में समाप्त हो जायेगी। 55076 नंबर की गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी कप्तानगंज से चलाई जाएगी।

    - 55033 गोंडा-सीतापुर सवारी गाड़ी की यात्रा बुढ़वल में समाप्त होगी। यह ट्रेन बुढ़वल से सीतापुर के बीच निरस्त रहेगी।