Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सभी लोग चांदी की पायल और बिछिया दीजिए इनाम मिलेगा', 12 महिलाओं से आभूषण लेकर महिला गैंग फरार

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 09:34 AM (IST)

    गोंडा के कर्नलगंज में स्वयं सहायता समूह के नाम पर एक महिला गैंग ने तीन गांवों की 12 महिलाओं से लगभग सात लाख रुपये के आभूषण और बर्तन लेकर फरार हो गई। महिलाओं ने सरकारी मदद का झांसा देकर पहले पुराने बर्तन लेकर नए बर्तन दिए फिर चांदी के पायल और बिछिया लेकर इनाम का लालच दिया। बाद में वे आभूषण लेकर गायब हो गईं।

    Hero Image
    चौरी गांव में ठगी के बाद गुमसुम बैठी महिलाएं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज में स्वयं सहायता समूह के नाम पर तीन गांवों की 12 महिलाओं समेत प्रधान व रोजगार सेवक के परिवार से महिला गैंग ने करीब सात लाख रुपये के आभूषण व बर्तन लेकर फरार हो गई हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौरी ग्रामसभा के ग्राम प्रधान मुरलीधर गुप्ता की पुत्रवधू पूनम गुप्ता व अनुजवधु पिंकी गुप्ता के अलावा ग्राम रोजगार सेवक रामशरन की पत्नी उषा देवी व बरेठा पुरवा की शांति देवी, मनीषा, श्यामा देवी, सुमित्रा, पूनम, तलेसरा, राम जानकी और कुहांरन पुरवा निवासी रीना देवी व सुहेला देवी से महिला गैंग ने धोखाधड़ी की है।

    गांव की महिलाओं ने बताया कि सोमवार को गांव में तीन महिलाएं आई, जिसमें से एक के गोद में बच्चा था। उन लोगों ने कहा कि वह समूह से हैं और ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए सरकारी मदद का कार्य कर रही हैं। सभी लोग पुराना बर्तन दे करके नया बर्तन ले सकती हो।

    इस पर महिलाओं ने पुराने बर्तन दे दिए और शाम को उन्हें नया बर्तन मिल गया। मंगलवार को वही महिला गैंग दोबारा पहुंची। कहा कि सभी लोग अपना चांदी का पायल और बिछिया दीजिए उसका कंपनी में प्रदर्शन होगा उसपर सभी को इनाम मिलेगा और जेवर भी वापस हो जाएंगा।

    इस पर सभी महिलाओं ने पायल, बिछिया सहित कई जेवर दिए तो दोपहर बाद उन्हें उनका जेवर वापस मिल गया और एक-एक बर्तन इनाम में दिया गया। इस पर महिलाओं का विश्वास और बढ़ गया। सभी ने आभूषण दे दिया।

    देर रात तक कोई वापस नहीं आया तो सभी को शक होने लगा, सब एक दूसरे से बताने लगी और धीरे-धीरे तमाम लोग जो ठगी के शिकार हुए थे सब रोने चिल्लाने लगे। बताया कि महिलाएं यहां आ रही थी उन लोगों ने किसी को न तो फोटो खींचना दिया न कोई वीडियो बनाने दिया। न ही कोई संपर्क नंबर ही दिया।

    किसी ने महिलाओं को गांव में घुसते हुए पीछे से वीडियो बनाया जिसमें चेहरा नहीं दिख रहा है। वह वीडियो प्रसारित हो रहा है। बालपुर बाजार चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पहचान के लिए आसपास के सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है।