यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: ISI एजेंट रईस को लेकर गोंडा पहुंची एटीएस टीम, परिवार से की पूछताछ
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजेंट मुहम्मद रईस को लेकर आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम गुरुवार शाम करीब पांच बजे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोंडा : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एजेंट मुहम्मद रईस को लेकर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम गुरुवार शाम करीब पांच बजे तरबगंज के दीनपुरवा पहुंची। एटीएस ने रईस के घर वालों से पूछताछ कर तलाशी ली।
मुहम्मद रईस को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए एटीएस ने गत 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एटीएस ने रईस के साथी वजीरगंज के दुआबा के रहने वाले सलमान को भी गिरफ्तार किया था।
एटीएस रईस को लेकर उसके घर पहुंची। टीम ने रईस के पिता मुहम्मद हुसैन, मां नूरजहां, भाई शमी, शफी व काले से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एटीएस के हाथ कई दस्तावेज भी लगे हैं। गांव के कुछ लोगों ने टीम की मौजूदगी में रईस से मुलाकात भी की।
आसिफ के पिता की तलाश में एटीएस
तरबगंज क्षेत्र के बरसेड़ी गांव के रहने वाले भगवान सिंह का बेटा रंजीत सिंह करीब 12 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित घर से भाग गया था। करीब 40 वर्ष से भगवान सिंह मुंबई में ही रहे हैं। वह वहां रेडीमेड कपड़े का व्यापार करते हैं। रंजीत ने वर्ष 1999 में मुंबई में अपने साथ पढ़ने वाले साथी आसिफ के पिता के माध्यम से मुस्लिम धर्म अपनाया था।
