Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार ने हर वर्ग के लिए किया काम, जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 02 Oct 2021 10:08 PM (IST)

    महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को भाजपा ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। सांसद व विधायक ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

    Hero Image
    सरकार ने हर वर्ग के लिए किया काम, जरूरतमंदों को मिला योजनाओं का लाभ

    गोंडा : महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को भाजपा ने जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। सांसद व विधायक ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

    तरबगंज : विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक प्रेमनरायन पांडेय की संयुक्त अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का ब्लाक प्रमुख तरबगंज मनोज पांडेय व ब्लाक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह ने स्वागत किया। 35 किलोमीटर लंबी यात्रा दुर्जनपुरघाट, थाना चौराहा, तरबगंज, परसदा, बेलसर, उमरी बेगमगंज होते हुए सकरौर-भिखारीपुर तटबंध पर पूरी हुई। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पडा। हनुमान मंदिर के समीप एक सभा का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि तिरंगा हमें एकता के सूत्र में बांधता है। यह हमें राष्ट्रप्रेम के प्रति समर्पित भी करता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। विधायक ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने सभी वर्ग के लिए काम किया है। हर गरीब को राशन के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, महामंत्री आशीष दुबे, जिपं सदस्य राम धोख मिश्र, विनोद कुमार पांडेय, सीपी सिंह, आइटी सेल प्रभारी शिवम सिंह राजा मौजूद रहे। झंझरी : सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने शहर के गांधीपार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। बड़गांव, पड़रीकृपाल होते हुए सुभागपुर में यात्रा का समापन हुआ। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। खरगूपुर : मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने गांवों का भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राजेश सोनी, डा. दिनेश तिवारी, पुदमनाथ शुक्ल, वंशीलाल वर्मा साथ रहे। मसकनवा : गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, विक्रम प्रसाद, प्रशांत पटेल मौजूद रहे। आर्यनगर : कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र में विधायक बावन सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता भवानीभीख शुक्ल, शिवदयाल शुक्ल, अशोक रस्तोगी, राजेश सिंह, अनंतराम शुक्ल यात्रा में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें