विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवीपाटन को बीस बरस बीते, सुविधाओं को तरसे

By JagranEdited By:
Published: Tue, 21 Nov 2017 12:35 AM (IST)

नंदलाल तिवारी, गोंडा: बात बीस बरस पहले की है। पहले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिल

देवीपाटन को बीस बरस बीते, सुविधाओं को तरसे
देवीपाटन को बीस बरस बीते, सुविधाओं को तरसे

नंदलाल तिवारी, गोंडा: बात बीस बरस पहले की है। पहले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिले फैजाबाद मंडल में आते थे। मंडल स्तरीय अधिकारियों के वहां बैठने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार मांग उठी, जिस पर 7 नवंबर 1997 को अलग से देवीपाटन मंडल की स्थापना का ऐलान किया गया। इसके बाद यह तय ही नहीं हो सका था कि मंडल का मुख्यालय किस जिले में होगा। इसको लेकर 14 दिनों तक आंदोलन चलने के बाद आखिरकार 21 नवंबर 1997 को देवीपाटन मंडल मुख्यालय की स्थापना गोंडा में करने का आदेश दिया गया। बावजूद इसके अभी तक देवीपाटन मंडल के कई विभागों के मंडलीय अधिकारी यहां नहीं बैठ रहे हैँ।

देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयुक्त तो बैठ रहे हैं लेकिन अभी तक उनका आवास पूरा नहीं हो सका है। सर्किट हाउस के बगल निर्माणाधीन आयुक्त आवास में लंबी-लंबी घास उगी हुई है। शिक्षा भले ही आम आदमी से जुड़ी हो लेकिन यहां पर माध्यमिक शिक्षा के मंडलीय अफसर नहीं बैठ रहे हैं। उच्च शिक्षा का यहां पर कोई दफ्तर तक नहीं है, जिससे महाविद्यालयों के बारे में लोगों को सही व सटीक जानकारी ही नहीं मिल पा रही है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन यहां पर प्रदूषण नियंत्रण का कोई अधिकारी नहीं बैठ रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने की बात तो हो रही है लेकिन उसे प्रोत्साहित करने के लिए यहां पर अधिकारी नहीं बैठ रहे हैं। जिला अस्पताल को अभी तक मंडलीय अस्पताल की सुविधाएं नहीं मिल पायी हैं। बहराइच रेल लाइन के आमान परिवर्तन का काम समय बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। रोडवेज के मंडलीय अधिकारी गोंडा में मुख्यालय के बावजूद बहराइच में बैठ रहे हैं। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री दीनानाथ त्रिपाठी कहते हैं कि करीब तीन दर्जन विभागों के मंडलीय अधिकारी यहां नहीं बैठते हैं। इसको लेकर लिखा-पढ़ी की गयी है।

इनसेट

होगा प्रयास

देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर जिन विभागों के मंडलीय अधिकारी नहीं बैठ रहे हैं, उनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा। मंडल में अन्य कार्यक्रमों के साथ ही पर्यटन की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

- एसवीएस रंगाराव, आयुक्त देवीपाटन मंडल

इनसेट

फैक्ट फाइल

देवीपाटन मंडल एक नजर में

जिले- गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती

तहसील-13

ब्लॉक-44

न्याय पंचायत-457

ग्राम पंचायत-2958

साक्षरता प्रतिशत-53.3 प्रतिशत