Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब 30 नवंबर तक वितरित होगा स्वेटर

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 05 Nov 2019 10:34 PM (IST)

    नहीं दिया जाएगा। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि फर्म का चयन किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित की गई तिथि में छात्रों में स्वेटर वितरित कर दिया जाएगा।

    अब 30 नवंबर तक वितरित होगा स्वेटर

    गोंडा : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क स्वेटर बांटने की तिथि बढ़ा दी गई है। शासन ने पहले 30 अक्टूबर तक स्वेटर वितरित करने के आदेश दिए थे। इसे अब 30 नवंबर कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ठंडी से बचने के लिए निश्शुल्क स्वेटर देती है। शासन ने पूर्व में अक्टूबर में स्वेटर वितरित करने के आदेश दिए थे। इस बार जेम पोर्टल के माध्यम से स्वेटर खरीद करना था। जिले स्तर पर कमेटी बनाई गई थी। जिसे फर्म का चयन करना था। प्रक्रिया में समय लग रहा है। इससे जिलों में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसको लेकर अब तिथि बढ़ा दी गई है। हालांकि अफसरों को निर्धारित तिथि के बाद समय नहीं दिया जाएगा। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि फर्म का चयन किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित की गई तिथि में छात्रों में स्वेटर वितरित कर दिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner