Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gonda News: गोंडा में भीषण हादसा, दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 02:58 PM (IST)

    गोंडा के कर्नलगंज-कटरा मार्ग पर उमरिया नहर के पास झूला देखकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल कुमार और मोहित के रूप में हुई है जो एक ही गांव के रहने वाले थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

    Hero Image
    दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    कर्नलगंज-कटराबाजार के उमरिया गांव के पास हुई दुर्घटना, चालक वाहन लेकर फरार

    संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। कर्नलगंज-कटरा स्थित उमरिया नहर के पास मंगलवार देररात झूला देखकर लौट रहे एक ही गांव के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम दिनारी के उसरैरिया निवासी अनिल कुमार व मोहित के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि दोनों युवक सावन झूला कार्यक्रम देखने बाइक से पहाड़पुर गए थे। वापस घर लौटते समय देर रात अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

    दिनारी के प्रधान जहीर खान ने बताया कि मृतक अनिल कुमार भाइयों में सबसे में छोटा था। उसका विवाह चार माह पहले मई में ही सविता कुमारी से हुआ था। वह मुंबई में नौकरी करता था। हाल ही में घर आया था। उससे बड़े भाई सुनील है। 20 वर्षीय बहन पूनम जिसकी शादी अभी नहीं हुई है। बहन रो-रोकर कहती है भैया दो दिन बाद रक्षाबंधन है अब हम राखी कैसे बांधेंगे। मां शिवपति भी रोते रोते बेहोश हो जा रही हैं।

    मृतक मोहित भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में नौकरी करता था। मोहित के पिता चंदी प्रसाद रिक्शा चलाते हैं। वह दुर्घटना में दो माह पहले घायल हो गए थे। पैर का आपरेशन हुआ है। मोहित से छोटे आदर्श, वरुण व दो बहन नीलम व सोनम है। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Gonda News: वाहन से शव गिराने के मामले में प्रधान समेत 14 नामजद, 15-20 अज्ञात पर मुकदमा; गिरफ्तारी को लेकर बनाई गई टीम