Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रह्मांड के रहस्यों से परिचित हुए छात्र

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jan 2018 12:04 AM (IST)

    संसू, गोंडा : शहर के एक स्कूल में विज्ञान पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें अमेरिकी वैज्ञानिक

    ब्रह्मांड के रहस्यों से परिचित हुए छात्र

    संसू, गोंडा : शहर के एक स्कूल में विज्ञान पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा गुप्ता ने छात्रों को ब्रह्मांड के विषय में रोचक जानकारियां दी। गुरुत्वाकर्षण तंरगों के विषय में बताया। छात्रों के विज्ञान के प्रश्नों को सुलझाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर की पटेल नगर की रहने वाली डॉ. अनुराधा गुप्ता अमेरिका में गुरुत्वाकर्षण तरंग पर शोध कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने ने जिले के छात्रों को विज्ञान के विषय में बताने के लिए पाठशाला आयोजित की। जिसमें छात्रों को ब्लैक होल, आकाश मंडल में घूम रहे तारों, टेलिस्कोप तथा सूरज के बारे में नई जानकारियां दी। छात्रा सोनाली मिश्रा, साजिद, प्रांजली श्रीवास्तव, प्रदीप व आशीष ने प्रश्न पूछे। जिसका उन्होंने जवाब दिया। रे ऑफ साइंस क्लब के संचालक राजेश मिश्र ने कहा कि विज्ञान समाधान कराता है। हमारी जिज्ञासाओं को इससे शांत किया जा सकता है। नेचर क्लब के अभिषेक दुबे ने विज्ञान व पर्यावरण के विषय में बताया। शिवांग शेखर, रवि श्रीवास्तव, शौनक शुक्ल, दिव्यानी अग्रवाल, सईद, दिग्विजय ¨सह सहित अन्य मौजूद रहे।

    comedy show banner