Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न फ्री राशन का हुआ असर... न PM आवास योजना का चला जादू, अल्पसंख्यकों ने भरी सिर्फ सपा की झोली; हाशिए पर BSP भी

    गोंडा शहर में जहां पर भी मुस्लिम मतदाता थे वहां सपा प्रत्याशी के पक्ष में ही पूरी तरह हवा रही। कई बूथों पर बसपा का खाता तक नहीं खुला। गोंडा विधानसभा क्षेत्र में मेवातियान महराजगंज रकाबगंज जिगरगंज मुहल्लों में बहुसंख्यक वोटर मुस्लिम है। जिगर मेमोरियल इंटर कालेज में पांच बूथ हैं। यहां 2519 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इन बूथों पर सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को 2293 वोट मिले।

    By Varun Yadav Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Sun, 09 Jun 2024 07:19 PM (IST)
    Hero Image
    अल्पसंख्यकों ने भरी सिर्फ सपा की झोली

    वरुण यादव, जागरण गोंडा। केंद्र सरकार की राशन और आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को लाभार्थी बनाया गया। इसके बावजूद जिले में मुस्लिम मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में एकतरफा वोटिंग की।

    गोंडा शहर में जहां पर भी मुस्लिम मतदाता थे, वहां सपा प्रत्याशी के पक्ष में ही पूरी तरह हवा रही। कई बूथों पर बसपा का खाता तक नहीं खुला। गोंडा विधानसभा क्षेत्र में मेवातियान, महराजगंज, रकाबगंज, जिगरगंज मुहल्लों में बहुसंख्यक वोटर मुस्लिम है। जिगर मेमोरियल इंटर कालेज में पांच बूथ हैं। यहां 2,519 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इन बूथों पर सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को 2,293, भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह को 148 व बसपा प्रत्याशी सौरभ मिश्र को सिर्फ 58 वोट वोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही ट्रेंड मुस्लिम बाहुल्य अन्य बूथों पर भी देखने को मिला। बूथ संख्या 296 प्राथमिक विद्यालय सिसवरिया में सपा को 224, भाजपा 29 व बसपा को सिर्फ एक वोट मिला। खोरहंसा के चार बूथों पर 1,784 मतदाताओं ने वोट डाला था। यहां सपा को 1,480, भाजपा 244 व बसपा को सिर्फ वोट मिले।

    महराजगंज के बूथ नंबर 111 पर सपा को 536, भाजपा को 71 व बसपा को चार मत मिले। कैसरगंज लोकसभा सीट पर भी सपा को अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में मिले खूब वोट कन्हैयालाल इंटर कालेज कर्नलगंज के बूथ नंबर 17 पर भाजपा को सिर्फ 40 वोट मिले। जबकि, सपा को 320 व बसपा को दो वोट मिले।

    बूथ नंबर 15 पर सपा को 347, भाजपा 83 व बसपा को सात वोट मिले। कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 25 पर भाजपा को सिर्फ 17 वोट मिले। सपा को 532 व बसपा को छह वोट मिले। कैसरगंज लोकसभा सीट भाजपा को किसी भी बूथ पर दस से कम वोट नहीं मिले। कर्नलगंज के सिर्फ एक बूथ पर उसे सबसे कम 17 वोट मिले।

    कैसरगंज में अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथों की स्थिति

    बूथ संख्या बूथ् का नाम भाजपा सपा बसपा
    72 फखरपुर ब्लाक कार्यालय 17 531 03
    73 फखरपुर ब्लाक कार्यालय 15 411 03
    101 प्रा.वि.सरायकाजी 17 460 08
    102 प्रा.वि.सरायकाजी 25 493 07
    294 प्रा.वि.बढ़ौली 12 274 15
    295 प्रा.वि.बढ़ौली 30 346 09
    325 प्रा.वि.हरचंदा 13 651 02
    326 प्रा.वि.हरचंदा 14 618 20
    356 पू.मा.वि.जरवल 30 428 04
    355 पू.मा.वि.जरवल 39 548 10

    गोंडा में अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथों की स्थिति

    बूथ संख्या बूथ् का नाम भाजपा सपा बसपा
    161 जिगर मेमोरियल इंका 01 366 00
    377 खोरहंसा अतिरिक्त कक्ष 02 404 06
    159 जिगर मेमोरियल इंका 12 580 10
    160 जिगर मेमोरियल इंका 13 528 04
    162 जिगर मेमोरियल इंका 15 394 00
    376 खोरहंसा अतिरिक्त कक्ष 15 288 07
    155 प्रा.वि.लोहराजोत 15 356 09
    369 पूरेतिवारी अतिरिक्त कक्ष 17 224 06
    136 एलबीएस डिग्री कालेज 18 57 05
    334 कटहामाफी 19 496 09