विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gonda Train Accident: सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लोग बोले- AC कोच का बहुत बुरा हाल...

Published: Thu, 18 Jul 2024 04:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की खबर आते ही #डिब्रूगढ़_एक्सप्रेस और #Train_Accident सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 

हादसे में अभी तक तीन लोगों के मौत की सूचना है। रेलवे व पुलिस फोर्स टीम मौके पर पहुंच गईं हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। एक यूजर ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में ट्रेन दुर्घटना हुई है गोंडा के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं AC कोच का बहुत बुरा हाल है।

रेलवे में भर्ती का उठाया मुद्दा

एक यूजर ने लिखा कि रेलवे में दुर्घटना का एक ही कारण है रेलवे में मैनपॉवर। यूजर ने रेलवे में भर्तियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि  मैनपावर की कमी से हर जगह दुर्घटना हो रही है। लिखा कि रेल अप्रेंटिस 10 साल से डबल स्किल्ड बेरोजगार हैं फिर भी उनका उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है। 

रेल मंत्री से पूछा सवाल

एक यूजर ने रेल मंत्री से सवाल पूछते हुए लिखा कि रेल मंत्री जी यह क्या हो रहा है आए दिन घटनाएं हो रही हैं। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, आज फिर बड़ा हादसा हुआ

ये भी पढ़ें - 

Gonda Train Accident: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पलटी, तीन लोगों की मौत की सूचना; कई घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।