गोंडा में जर्जर मकान की छत गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौत; तीन के लिए बचाव कार्य जारी
गोंडा के राजेंद्रनगर मुहल्ले में एक जर्जर मकान को तोड़ते समय छत गिरने से चार श्रमिक दब गए। तंबाकू व्यवसायी खलील ने कुछ दिन पहले यह मकान खरीदा था और रविवार को इसे तोड़ने के लिए श्रमिकों को लगाया था। बचाव कार्य में दो श्रमिकों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि एक का शव बरामद हुआ है। एक अन्य श्रमिक की तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, गोंडा। शहर के राजेंद्रनगर मुहल्ले में जर्जर मकान की तोड़ाई करते समय छत गिरने से चार श्रमिक दब गए। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
बताया जाता है कि तंबाकू व्यवसायी खलील ने ये मकान कुछ दिन पहले खरीदा था। रविवार को मकान तोड़ने के लिए श्रमिकों को लगाया था। दोपहर में अचानक छत गिर गई, जिससे श्रमिक दब
गए। आसपास के लोगों व पुलिस ने मिलकर श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है, उन्हें मेडिकल कालेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि, एक श्रमिक की तलाश की जा रही है।
आयुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।