Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छाए बादल हैं घनघोर, चलो रे नंद गांव की ओर...

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Aug 2022 10:30 PM (IST)

    छाए बादल हैं घनघोर चलो रे नंद गांव की ओर.. ...और पढ़ें

    Hero Image
    छाए बादल हैं घनघोर, चलो रे नंद गांव की ओर...

    छाए बादल हैं घनघोर, चलो रे नंद गांव की ओर...

    जागरण टीम, गोंडा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों, पुलिस व पीएसी लाइन के साथ ही हर-घर उत्सव आयोजित किया गया। पर्व पर जगह-जगह जागरण हुआ। सेाहर, बधावा गीत व कृष्ण भजन-कीर्तन से वातावरण गुंजायमान था। मंदिर व घरों को रंग-बिरंगी झालर से सजाया गया था। दही-हांडी के कार्यक्रम के साथ ही झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब दिखा। छाए बादल हैं घनघोर, चलो रे नंद गांव की ओर...जैसे भजन की गूंज रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस व पीएसी लाइन में पारंपरिक तरीके से कार्यक्रम हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाई गई। पुलिस कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

    इंदिरा नगर कालोनी स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नेहा भारती, रिंकी, वैष्णवी मौजूद रहीं। हलधरमऊ : सेंटपाल पब्लिक स्कूल में दही हांडी फोड़ने के साथ राधा-कृष्ण व गोपियों के झांकी सजाई गई। सेंट जोसेफ स्कूल, तिवारी बाबा मंदिर, गद्दौपुर, सर्वांगपुर में प्रहलाद सिंह के घर व परसा में कार्यक्रम हुआ। तिरपन सिंह, जैनेंद्र प्रताप सिंह, सुशील दुबे, अधिवक्ता विनोद तिवारी मौजूद रहे। बेलसर : तरबगंज थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। विधायक प्रतिनिधि विनोद पांडेय, एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, सीओ संसार सिंह राठी, प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक मौजूद रहे। बभनान : राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण को भोग लगाया। पंडित स्वामीनाथ पांडेय ने श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। नंद कुमार जायसवाल, दीपांकर, अमन दिनेश सिंह मौजूद रहे।

    बभनजोत : जन्माष्टमी पर थाना खोंडारे, कस्बा गौरा चौकी, दौलतपुर माफी, मोकलपुर बनगवां कस्बाखास, चंद्रदीप घाट, पर धूमधाम से कार्यक्रम हुआ। प्रसाद का वितरण किया गया। वजीरगंज : जन्माष्टमी पर्व को लेकर हर्षोल्लास का माहौल रहा। मंदिर राधे-राधे और जय श्री कृष्णा के जयकारे गूंज रहे थे। थाने सहित कस्बे के मां दुर्गा मंदिर, चंदापुर, बानेपुर, चंदहा, बाबा कुटी बाजार पर विविध कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने घरों भी कार्यक्रम किया। रात 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। दुर्जनपुरघाट : परसिया गांव में स्थित बाबा कुटी पर पारंपरिक रूप से जन्माष्टमी पर भंडारे का आयोजन हुआ। घांचा बीकापुर के पूरे निश्चलपुरवा में सोनू पांडेय ने जागरण कराया। कलाकारों ने कृष्ण भजन के साथ ही सजीव झांकी सजाई। महंत पंडित देवी प्रसाद पांडेय ने राम चरित मानस का गायन किया।

    मसकनवा : भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। महिला भक्तों ने गरबा नृत्य किया। महंत ब्रह्मचारी स्वामी देव प्रसाद महराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। प्रसाद वितरित किया गया। थाना छपिया में प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने पूजन कराया। यहां भव्य झांकी सजाई गई।