Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, उमड़ी आस्था

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM (IST)

    जिले में दो दिन हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन अधिकारियों ने भ्रमण कर परखी व्यवस्था

    Hero Image
    कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, उमड़ी आस्था

    गोंडा: शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु देवी गीतों पर थिरकते रहे। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। शनिवार को कर्नलगंज क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजयदशमी पर मालवीय नगर स्थित रामलीला में भगवान राम ने दुर्गा प्रतिमा की आरती कर आशीष मांगा। इसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाले गए। सुबह 11 बजे से निकले जुलूस में शामिल श्रद्धालु देवी गीतों पर आस्था से सराबोर दिखे। कुछ प्रतिमाएं खैरा मंदिर के पोखरे व कुछ मालवीय नगर के सगरा तालाब में विसर्जित की गईं। इसके अतिरिक्त कुछ प्रतिमाएं विसर्जन के लिए अयोध्या व कर्नलगंज के सरयू घाट भेजी गईं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, महामंत्री राकेश वर्मा, ओम प्रकाश सोनी, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, भरत गिरि, आदर्श श्रीवास्तव, शिवनाथ रस्तोगी, आशीष मोदनवाल की निगरानी में टीम के सदस्य लगे रहे। धानेपुर: भैसहवा घाट, गुमड़ी घाट, बिसुही नदी के बगुलही घाट व दुबिहा घाट, सोनबरसा में मनवर नदी पर मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके अतिरिक्त मसकनवा, इटियाथोक, तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन उल्लास पूर्ण माहौल में किया गया। मनकापुर की पुरानी सब्जी मंडी में प्रतिमा घुमाने को लेकर आयोजकों व पुलिस कर्मियों के बीच एक घंटे तक बहस हुई। बाद में मामला शांत कराया गया। कर्नलगंज में कड़ी चौकसी के बीच तहसील क्षेत्र की 152 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कटरा बाजार में भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।

    --------

    जागरण में भक्तिरस से सराबोर रहे श्रद्धालु

    खरगूपूर : दुर्गा पूजा समिति विशुनापुर दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने गणेश, राधा, कृष्ण, शंकर, पार्वती एवं मां दुर्गा की आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश कुमार मिश्र, उदय चंद्र तिवारी, अफसर अली, संगम लाल मौजूद थे।