विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैशाली एक्सप्रेस में मिली 14 बोतल अंग्रेजी शराब

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 08:51 AM (IST)

पकड़ी गई शराब को गोंडा आरपीएफ ने सील कर दिया और कोच अटेंडेंट मो. अख्तर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वैशाली एक्सप्रेस में मिली 14 बोतल अंग्रेजी शराब
वैशाली एक्सप्रेस में मिली 14 बोतल अंग्रेजी शराब

गोंडा (जेएनएन)। अब तक ट्रेन में कई तरह की धांधलियों की बात सामने आती रही है। लेकिन रविवार को वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में शराब की 14 बोतलें मिली हैं। मामले में कोच अटेंडेंट के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है।

नई दिल्ली से बरौनी जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार की सुबह लखनऊ से आरपीएफ का स्कार्ट चढ़ा। चेकिंग के दौरान फर्स्ट एसी एच वन कोच में सुरक्षा चेकिंग के दौरान सभी कोच की तलाशी की जा रही थी। काफी कहने के बाद भी कोच अटेंडेंट मो. अख्तर ने दरवाजा नहीं खोला।

आरपीएफ की टीम ने जब सख्त रवैया अपनाया तो दरवाजा खुला। तलाशी के दौरान वहां एक शराब की पेटी मिली। इसमें 14 बोतल ब्रांडेड शराब रखी थी। ट्रेन तब तक गोंडा पहुंच चुकी थी।

यह भी पढ़ें: अधिकतर योजनाएं नौकरशाही की अकर्मण्यता का शिकारः योगी

पकड़ी गई शराब को गोंडा आरपीएफ ने सील कर दिया और कोच अटेंडेंट मो. अख्तर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ प्रभारी एमके खान ने बताया कि इस ट्रेनों में सुरक्षा बरती जा रही है। चेकिंग के दौरान शराब बरामद हुई है। जांच की जायेगी तो पता चलेगा, संभावना है कि कोई बड़ा रैकेट भी इसमें लिप्त हो।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी की दो दिवसीय दिल्ली दौरे की तैयारी,शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे