Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रमित कर रही साइन बोर्ड में अंकित गलत जानकारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 14 Dec 2020 05:36 PM (IST)

    जागरण संवाददाता नंदगंज (गाजीपुर) वाराणसी से नंदगंज आते समय फोरलेन के बाईपास के समीप लग ...और पढ़ें

    Hero Image
    भ्रमित कर रही साइन बोर्ड में अंकित गलत जानकारी

    जागरण संवाददाता, नंदगंज (गाजीपुर) : वाराणसी से नंदगंज आते समय फोरलेन के बाईपास के समीप लगा साइन बोर्ड अनजान वाहन चालकों तथा यात्रियों को भ्रमित कर रहा है। साइन बोर्ड पर नंदगंज बाजार की दूरी गलत लिखे होने से कई बार चालक व यात्री परेशान होकर बाजार से आगे धरवां या श्रीगंज तक चले जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आने वालों को हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाईवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाया गया है। साइन बोर्ड पर नंदगंज की दूरी को चार किमी बताया गया है, जबकि दूरी मात्र 800 मीटर ही है। गत दिनों एक फौजी जवान को हाईवे बाईपास पर बस वाला उतार दिया। गलत दूरी लिखा होने के कारण वह पीठ पर बैग लिए नंदगंज बाजार की जगह श्रीगंज से आगे चले गए। वहां जानकारी होने पर फिर वापस आए। रात के समय यह समस्या और बढ़ जा रही है। फोरलेन बन जाने से पहले के सड़क के किनारे की स्थिति एकदम बदल जाने से आसपास के लोग भी स्थान को लेकर भ्रमित हो जा रहे हैं। लोगों ने हाईवे के अधिकारियों से बोर्ड पर नंदगंज की सही दूरी 800 मीटर अंकित कराने की मांग की है, ताकि लोग अधिक दूरी के भ्रम से आगे न चले जाएं। शायद इस गलत अंकित दूरी की तरफ विभाग की निगाह अभी तक नहीं गई है।