विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghazipur MLC Election Result LIVE : गाजीपुर में 2422 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल जीते

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2022 04:37 PM (IST)

Ghazipur MLC Election गाजीपुर में सुबह आठ बजते ही चुनाव परिणाम के लिए टेबलों पर मत पेटियां सज गईं और ...और पढ़ें

MLC Election Result LIVE : सुबह से ही मतगणना केंद्र पर काउंटिंग जारी है।
MLC Election Result LIVE : सुबह से ही मतगणना केंद्र पर काउंटिंग जारी है।

गाजीपुर, जागरण संवाददाता। एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई और 11 बजे के पहले ही परिणाम भी घोषित कर दिया गया। सुबह बैलेट बाक्स खोलने में दिक्कत होने के बाद निर्वाचन कार्यालय से एक्सपर्ट को बुलाया गया। सात टेबल पर मतगणना कराने के लिए एक पर्यवेक्षक व दो गणना सहायक लगाए गए थे। बैलेट बाक्स खोलने के बाद 25-25 के बंडल बनाए गए। बंडल बनने के बाद वरीयता क्रम में मतों की गणना की गई। संभावना जताई जा रही थी कि साढ़े दस बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा और उसी के हिसाब से साढ़े दस बजे तक परिणाम घोषित भी कर दिया गया। वहीं जिले में विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध भी रहा। 

भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल विजयी : गाजीपुर : भाजपा प्रत्याशी एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 1790 मतों से चुनाव हराया है। चंचल को कुल 2422 मत मिले हैं। 43 मत अवैध मत मिले। सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 632 मत मिले हैं। जीत की घोषणा जिलाधिकारी एमपी सिंह ने की। कुल 3097 मत पड़े थे, इसमे 3054 मत वैध रहा।

विकास भवन पर मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और निर्दल मदन सिंह यादव (सपा का समर्थन) चुनाव मैदान में थे। विकास भवन हाल में चल रही मतगणना में कुल 3131 मतदाताओं में पड़े 3097 वोटों को दोनों ही प्रत्याशीवार अलग कर लिया गया था। अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि इस बार जल्दी परिणाम आ जाएगा। मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उनकी निगरानी में गिनती शुरू करवाई।

जिले में सियासी ड्रामा खूब हुआ : गाजीपुर एमएलसी सीट इस बार चुनाव में सर्वाधिक चर्चा में रही। दरअसल जिले में सपा उम्‍मीदवार भोलानाथ शुक्‍ला ने अपना पर्चा वापस लिया तो समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया। इसके बाद सपा ने निर्दल उम्‍मीदवार मदन सिंह यादव को अपना उम्‍मीदवार घोषित कर दिया। वहीं जिले में सभी सातों विधानसभाओं में सपा और गठबंधन के उम्‍मीदवारों की जीत के बाद भी एमएलसी सीट भाजपा के खाते में चली गई। 

यह भी पढ़ें : Ghazipur MLC Election Result 2022 : भाजपा के विशाल सिंह चंचल दूसरी बार गाजीपुर से बने एमएलसी

यह भी पढ़ें : Poorvanchal MLC Election Result LIVE : वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मतगणना जारी, दोपहर तक आएगा परिणाम