विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghazipur MLC Election Result 2022 : भाजपा के विशाल सिंह चंचल दूसरी बार गाजीपुर से बने एमएलसी

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2022 01:23 PM (IST)

Ghazipur MLC Election भारतीय जनता पार्टी के विशाल सिंह चंचल दूसरी बार गाजीपुर से एमएलसी बने हैं। इस बार उनको ...और पढ़ें

भाजपा के विशाल सिंह चंचल दूसरी बार गाजीपुर से एमएलसी चुने गए हैं।
भाजपा के विशाल सिंह चंचल दूसरी बार गाजीपुर से एमएलसी चुने गए हैं।

गाजीपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रत्याशी एमएलसी विशाल सिंह चंचल दूसरी बार एमएलसी चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 1790 मतों से चुनाव हराया है। चंचल को कुल 2422 मत मिले हैं। 43 मत अवैध मिले। सपा प्रत्याशी मदन सिंह यादव को 632 मत मिले हैं। जीत की घोषणा जिलाधिकारी एमपी सिंह ने की। कुल 3097 मत पड़े थे, इसमे 3054 मत वैध रहा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना स्थल विकास भवन में मतों की गणना शुरू हुई। शुरू से ही मदन काफी पीछे चल रहे थे।

हार-जीत की अधिकारिक घोषणा से पहले ही मदन ने अपनी हार मान ली और अपने समर्थकों संग बाहर निकल गए। इधर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विशाल सिंह चंचल के जीत की घोषणा की तो भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। विकास भवन के बैरिकेडिंग स्थल के बाहर भाजपाई थिरकने लगे। विशुद्ध बिजनेसमैन रहे विशाल सिंह चंचल का राजनीतिक इतिहास केवल एक चुनाव ही पुराना है। वर्ष 2012 में वह निर्दल चुनाव लड़े और सपा प्रत्याशी डा. सदानंद सिंह को पराजित कर एमएलसी चुने गए। इसके बाद से ही उनका पूर्वांचल और राज्‍य में सियासी कद बढ़ता चला गया। उनकी जीत इस लिहाज से भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि जिले में इस बार भाजपा सात में से एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत सकी थी। 

इसके बाद 20 अक्टूबर 2016 को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बार फिर से वह भाजपा के बैनर तले मैदान में थे। समाजवादी पार्टी ने पहले भोलानाथ शुक्ला अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामवापसी के दिन उन्होंने बड़े ही नाटकीय अंदाज में विशाल सिंह चंचल के साथ राइफल क्लब सभागार पहुंचे और अपना नाम वापस ले लिया। निर्दल प्रत्याशी मदन सिंह यादव चुनाव मैदान में डटे रहे। कुछ दिनों तक यह लापता रहे, इसके बाद सीधा लखनऊ पहुंच गए। सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने के बाद सपा ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घाेषित किया। इसके बाद चुनाव जीतने के लिए मदन ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे।

यह भी पढ़ें : Ghazipur MLC Election Result LIVE : गाजीपुर में 2422 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल जीते

Koo App
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022