Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीपा पुल के स्लीपर टूटने से आवागमन खतरनाक

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 17 May 2020 05:05 PM (IST)

    जासं रेवतीपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के रामपुर में गंगा नदी पर बना पीपा पुल के स्लीपर टूटकर खतनाक हो गए हैं। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। रात ...और पढ़ें

    Hero Image
    पीपा पुल के स्लीपर टूटने से आवागमन खतरनाक

    जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के रामपुर में गंगा नदी पर बने पीपा पुल के स्लीपर टूटकर खतरनाक हो गए हैं। ऐसे में हमेशा हादसे की आशंका बनी हुई है। रात में आवागमन खतरनाक हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक चालकों को हो रही है। थोड़ी सी भी चूक हुई तो घायल होने का डर है। इसके बावजूद धड़ल्ले से ट्रैक्टर ट्राली, पिकअप चल रहे हैं। बहुत से लोहे की चादरों पर बालू चढ़ा गया है। मुहम्मदाबाद व सेवराई तहसील क्षेत्र के अधिकतर लोगों का आवागमन इसी पुल से होता है। लोग खेती किसानी करने के लिए रामपुर, नरयनापुर में लोग आते हैं। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जेई महेंद्र मौर्या ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन से स्लीपर टूट रहे हैं। इस पर रोक लगाने की जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें