Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वराज इंडिया पार्टी के संस्थापक योगेंद्र केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- संसद भवन में दिखा भावनाओं का अभाव

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 29 May 2023 03:00 PM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि किसान नेता चौधरी साहब नेहरू और इंदिरा गांधी को धमकाने के साथ सबक सिखाने का जज्बा रखते थे। उनके कार्यकाल में किसानों के हित में किए गए कार्य आज भी लाभ दे रहे हैं।

    Hero Image
    स्वराज इंडिया पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव। -जागरण

    गाजीपुर, जागरण संवाददाता। स्वराज इंडिया पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इशोपुर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में संबोधिक करते हुए उन्होंने कहा कि जब संसद में उद्घाटन के नाम पर आडंबर रचा जा रहा था उसी समय दिल्ली की सड़कों पर देश की बेटियों को घसीटा जा रहा था। लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर संसद भवन का उद्घाटन कर धर्मनिरपेक्ष संविधान की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगेंद्र यादव ने कहा कि संसद भवन के लोकार्पण में भावनाओं का सर्वथा अभाव रहा और राजशाही का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय सदभावना को ठेस पहुंचाई गई। राजदंड स्थापित कर देश को सैकड़ों साल पीछे धकेला गया। स्वराज इंडिया पार्टी अगले साल चुनाव न लड़कर भाजपा और जनसंघ को हराने वाले संगठन दल को समर्थन देगी।

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि किसान नेता चौधरी साहब ताकतवर नेहरू और इंदिरा गांधी को धमकाने के साथ सबक सिखाने का जज्बा रखते थे। उनके कार्यकाल में किसानों के हित में किए गए कार्य आज भी किसानों को लाभ दे रहे है। आज समाजवादी लोगों की विचारधारा भी रास्ते से भटक गई है। आज राजनीति साधु संतों के साथ पढ़े लिखे युवाओं के सहभागिता की बहुत जरूरत है। रामजीत यादव, गुलाम गौस, हरिनाथ यादव, भुल्लन यादव, डॉ रणवीर सिंह, शिवचरण बैरागी, शिवेंद्र सिंह, उमाशंकर मिश्रा रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner