Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    T-20 World Cup 2022 : सूर्यकुमार की मां के मन्‍नत पर बोले सोशल मीडिया यूजर- 'आपने टीम को नया सूर्य दिया है'

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 10:50 AM (IST)

    Surya Kumar Yadav in T-20 World Cup टी-20 विश्‍वकप के मैचों में धुआंधार बल्‍लेबाजी कर 20- 20 मैचों के सरताज बने सूर्य कुमार यादव की मां ने इस बार विश्‍वकप जीतने के लिए सूर्य भगवान से मन्‍नत मांगी है। सोशल मीडिया यूजर इसपर अपनी खूब ओपिनियन दे रहे हैं।

    Hero Image
    सूर्य कुमार यादव की मां ने विश्‍वकप जीतने के लिए मन्‍नत मांगी है।

    गाजीपुर, जागरण संवाददाता। सूर्यकुमार की मां स्वप्ना देवी ने जागरण को बताया कि सात वर्ष पूर्व हथौड़ा गांव से  बेटे को भारतीय टीम में चयन का सपना लेकर छठपर्व का व्रत पूजन शुरू किया था। आइपीएल में मुम्बई की टीम की ओर से धुंआधार बैटिंग कर अपने लाडले को सफलता की सीढ़‍ियां चढ़ते देख मां स्वप्ना देवी का सपना पूरा होने लगा और सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी- 20टीम में चयनित हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल सूर्यकुमार की मां स्वप्ना देवी अपने अन्य बहुओं के साथ मुंबई में छठपूजा में अपने बेटे की ख्याति में चार चांद और भारतीय टीम को विश्वकप जिताने का वरदान मांगा है। गाजीपुर जिले में हथौड़ा गांव के मूल निवासी सूर्य कुमार यादव की मां की खबर www.jagran.com पर चलने के बाद से ही उनकी मां भी स्‍वप्‍ना देवी भी अब चर्चा में हैं। अपने बेटे के लिए उनकी धार्मिक मान्‍यताओं को लेकर भी खूब चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है। 

    यह भी पढ़ेंT-20 World Cup 2022 : भारत को विश्वकप जिताने के लिए सूर्यकुमार यादव की मां ने मांगी है यह मन्‍नत

    सोशल मीडिया यूजर्स के आए कमेंट

    रणविजय राव : धन्य हैं वो मां जिसने सूर्यकुमार जैसा कोहिनूर को जन्म दिया है!दण्डवत प्रणाम आपको माताजी।

    अनुज सक्सेना : आपने टीम को नया सूर्य दिया है। अब सूर्य अपने शौर्य एवं आपके आशीर्वाद से देश को फाइनल में जीत देगा। कप अपना ही है माताजी। चिंतित ना हो अपने सूर्य पे भरोसा रखें ।

    राहुल कुमार यादव : धन्य है वो मां जिसने सूर्य कुमार यादव जैसा बेटा को जन्म दिया आपको कोटि कोटि प्रणाम

    निर्भय सिंह : ये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की मां हैं। जो मन्नत मांग रही हैं विश्वकप जीतने के लिए और कई लोगों को अधिक दिक्कत है।

    विनोद कुमार सिंह : सूर्या भारतीय क्रिकेट का उगता हुआ सूरज है....छठी मईया सभी देश वासियों के मनोरथ पूर्ण करें ...जय हो छठी मईया।

    स्रजन श्रीवास्तव : इस मां का लाडला शेरों की तरह खेल रहा हारने का सवाल ही नहीं।

    विश्वनाथ गुप्ता : मां की दुआ और मन्नत चारों ओर विराजमान रहती है मां आपकी मन्नत तो जरूर पूरी होंगी और इस बार वर्ल्ड कप इण्डिया जरूर जीतेगी।

    उमेश यादव : सूर्य जरूर उदय होगा ,विराट कोहली सूर्यकुमार की जोड़ी बहुत अच्छी चल रही है

    चंदन झा : सूर्य देव की कृपा बरस रही हैं, सूर्य कुमार पर वर्ल्ड कप जरूर जीतेंगे! जय छठी माई की

    रवि नटराजन : भारत के हर व्यक्ति इस समय प्रार्थना करें दुआ करें अरदास करें ये कप हमारा हो सबकी मेहमत हो और 15 साल का ये सूखा खत्म हो।

    दीपक राजभर : मां का आशीर्वाद ही खुद काफी है। ऊपर से छठी मइया का आर्शीवाद। अब तो वर्ल्ड कप दूर नहीं। बस फूल मत जाना ज्यादा।

    इंजीनियर मनोज रंजन : गाजीपुर के शेर कभी हार नहीं मानते हैं। 

    राहुल यादव : धन्य हैं वो मां जिसने सूर्यकुमार जैसा कोहिनूर को जन्म दिया है!दण्डवत प्रणाम आपको माताजी।

    राहुल ठाकुर : आपने टीम को नया सूर्य दिया है। अब सूर्य अपने शौर्य एवं आपके आशीर्वाद से देश को फाइनल में जीत देगा। कप अपना ही है माताजी। चिंतित ना हो अपने सूर्य पे भरोसा रखें ।

    रंजन सिंह राजपूत : सूर्य देव की कृपा बरस रही है सूर्यकुमार पर। वर्ल्ड कप जरूर जीतेंगे जय छठी मैया।

    यह भी पढ़ेंT-20 World Cup 2022 : वैश्विक रैंकिंग में सूर्य कुमार यादव बने किंग, 'हथौड़ा' से खास है उनका रिश्‍ता, पढ़ें...