जायसवाल समाज के पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु की मनी जयंती
जायसवाल समाज के पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती नगर स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार की शाम मनाई गई।

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : जायसवाल समाज के पूर्वज भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती नगर स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार की शाम मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर आरती उतारी गई। जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा। प्रमुख व्यवसायी वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी रखने की आवश्यकता है। अपने अतीत के बारे में जानकरी से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज के गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सक्षम लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु भगवान का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमेशा उन्होंने लोक कल्याण का कार्य किया। दुर्गेश चंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश , सुंदर जायसवाल, सुनील , संजय जायसवाल, विनीत , सभासद बृजेश , शुभम , राकेश जायसवाल, दिनेशचंद्र जायसवाल आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।