गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
तस्कर बिहार से ट्रेन के रास्ते गांजा लाकर अलग-अलग जगहों पर बेचता था। ...और पढ़ें

गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
जांस, गहमर (गाजीपुर) : कोतवाली पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर पप्पू महतो निवासी युसुफपुर, फुलवारी सरीफ पटना को गिरफ्तार किया। तस्कर बिहार से ट्रेन के रास्ते गांजा लाकर अलग-अलग जगहों पर बेचता था। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि भदौरा बस स्टैंड पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लिए आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर झोले से 1.250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वह बिहार से ट्रेन पकड़कर आया था। बस से गाजीपुर जाने वाला था। गांजा की पुड़िया बना कर जिले में अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने की तैयारी में था। इससे पहले भी कई बार गांजा ला चुका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही गिरोह को पकड़ा जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।