विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औड़िहार में डेमू शेड का उद्घाटन, दुल्लहपुर में टावर बैगन का शिलान्यास

By JagranEdited By:
Published: Tue, 29 Jan 2019 07:23 PM (IST)

गाजीपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जिले को दो सौगातें दीं। औड़िहार में जहां डेमू (डीजल ...और पढ़ें

औड़िहार में डेमू शेड का उद्घाटन, दुल्लहपुर में टावर बैगन का शिलान्यास
औड़िहार में डेमू शेड का उद्घाटन, दुल्लहपुर में टावर बैगन का शिलान्यास

जासं, गाजीपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जिले को दो सौगातें दीं। इस क्रम में उन्होंने औड़िहार में डेमू (डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) शेड का उद्घाटन किया वहीं दुल्लहपुर में टावर बैगन पीओएच (पीरीओडिकल ओवर हा¨लग) का शिलान्यास कर बड़ी उम्मीदें जगाईं। श्री सिन्हा ने कहा कि औड़िहार जंक्शन पर शीघ्र ही गुड्स शेड का निर्माण होगा। इसकी स्वीकृति रेल विकास निगम लिमिटेड ने दी है। वह औड़िहार जंक्शन पर डेमू शेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि भटनी से औड़िहार तक और वहीं से इलाहाबाद तक चलने वाली सभी डेमू गाड़ियों का अनुरक्षण व रखरखाव इसी डेमू शेड में होगा। भारतीय रेल व प्रधानमंत्री ने फैसला किया है कि शत-प्रतिशत रेल खंडों का विद्युतीकरण किया जाए इसलिए विद्युतीकरण की गति को इस सरकार ने काफी तेज किया है। अभी बलिया से वाराणसी तक एक मेमू ट्रेन चलती है। जैसे-जैसे विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होगा डेमू गाड़ियां हटेंगी और मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) गाड़ियां बढ़ेंगी। मेमू गाड़ियों का भी रखरखाव व अनुरक्षण इसी डेमू शेड में होगा।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने दुल्लहपुर में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी-औड़िहार-वाराणसी सहित विभिन्न रेल खण्डों के विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। संचालन सीपीआरओ संजय यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल, आरवीएनएल के निदेशक अरुण कुमार, कार्यकारी निदेशक अजीत पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा के अलावा विधान परिषद् सदस्य केदारनाथ ¨सह, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप ¨सह, सुनील ¨सह आदि थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।