Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल सुबह अनुलोम-विलोम व प्राणायाम से तरोताजा हुआ तन-मन

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 08:43 PM (IST)

    जिले में छह लाख लोगों ने सुबह छह बजे जगह-जगह एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ मन का संदेश दिया।

    Hero Image
    अल सुबह अनुलोम-विलोम व प्राणायाम से तरोताजा हुआ तन-मन

    अल सुबह अनुलोम-विलोम व प्राणायाम से तरोताजा हुआ तन-मन

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर : आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार की सुबह अनुलोम-विलोम व प्राणायाम से तन-तन तरोताजा हो गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परेड मैदान में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों संग छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। जिले में छह लाख लोगों ने सुबह छह बजे जगह-जगह एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ मन का संदेश दिया। इस दौरान जनपद के सभी तहसील, विकास खंड, नगरपालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर सावर्जनिक स्थलों पर मैदान की क्षमता के अनुसार लोगों ने योग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस लाइन में आयुर्वेदिक, यूनानी विभाग के प्रशिक्षित अधिकारियों ने लगभग तीन हजार लोगों को नियमावली चार्ट के अनुसार प्रणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन, बज्रासन, भुजंगासन, शशकासन, त्रिकोणासन आदि आसनों को करवाया। इसी के साथ नेहरू स्टेडियम, पीजी कालेज ग्रांउड, लंका मैदान, गांधी पार्क, आरसेटी परिसर, सरस्वती शिशु मंदिर आदि जगहों पर स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी योग कराया। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन या प्राइमरी स्कूलों के ग्राउंड में योगाभ्यास कराया गया। आरसेटी में यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र राजोरिया ने अपने कर्मचारियों को योगा कराया। माधव सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य गोरखनाथ सिंह ने अध्यात्मिक गीत सांसों का क्या भरोसा, रुक जाये कब कहां पर, कर कर्म इतना ऊंचा की बुलंदियों को छू ले’ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर विपिन सिंह ने योग कराया। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, सीआरओ सुशील लाल श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, जिलापूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु, जिला विपणन अधिकारी रतन शुक्ला, डीडी अतींद्र सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि शामिल रहे।

    जनपद न्यायालय में हुआ योग

    गाजीपुर : जनपद न्यायालय के प्रांगण में विश्व योग दिवस का उद्घाटन प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्र प्रकाश तिवारी ने फीता काटकर किया। जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में सात बजे योग का शुभारंभ किया गया। इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट शांभवी, अपर सिविल जज जूडि प्रत्यूष प्रकाश, अभिषेक कुमार, एकता सिंह, प्रगति, विनायक सोमवंशी, पैनल लायर नवीन कुमार राय, साधान कुमार चक्रवर्ती, रतनजी श्रीवास्तव, योगा प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार राय, मेडिटेशन प्रशिक्षक सुभाष यादव, जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, उपकारापाल कमल चंद, धीरज राय, सैयद सलमान हैदर आदि शामिल रहे।

    मदरसे में मनाया गया योग दिवस

    भदौरा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह बारा गांव स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया में छात्र-छात्राओं ने योग करके निरोग रहने का अभ्यास किया। प्रधानाचार्य मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी ने बताया कि मदरसे में सुबह निर्धारित समय पर योग कराया गया।