विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghazipur News: पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नई रेल लाइन पर CRS दौरा से पहले फुल लोड मालगाड़ी का सफल संचालन

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 17 Jun 2023 02:41 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ताड़ीघाट- गाजीपुर सिटी-मऊ नई रेल लाइन के सीआरएस (रेल संरक्षा आुयक्त) के दौरे से पहले शनिवार ...और पढ़ें

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नई रेल लाइन पर CRS दौरा से पहले फुल लोड मालगाड़ी का सफल संचालन
पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नई रेल लाइन पर CRS दौरा से पहले फुल लोड मालगाड़ी का सफल संचालन

गाजीपुर, जागरण टीम: प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ताड़ीघाट- गाजीपुर सिटी-मऊ नई रेल लाइन के सीआरएस (रेल संरक्षा आुयक्त) के दौरे से पहले शनिवार की सुबह रेलवे ने फुल लोड मालगाड़ी को संचालित किया और संचालन के बाद टेस्ट किया गया। टेस्ट पूर्ण रूप से सफल रहा।

मालगाड़ी की बोगियों में लदी थी गिट्टियां

मालगाड़ी के दस बोगियों में बड़ी-बड़ी गिट्टियां लदी थी। 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सिटी से रेल सह सड़क पुल होते हुए सोनवल और फिर उसी रफ्तार से वापस सिटी की ओर संचालित की गई। इस दौरे के बाद रेल संरक्षा आयुक्त का दौरा प्रस्तावित है। इनके निरीक्षण के बाद ही एक नई रेल लाइन पर ट्रेन संचालित करने की अनुमति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिसंबर में इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वाराणसी-बलिया और दिल्ली-कोलकाता रेल मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे।