विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में प्रधान और लेखपाल ने बेची तालाब की जमीन, ग्रामीणों की सौ शिकायतें हुई अनसुनी

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:32 AM (IST)

गाजीपुर में प्रधान संजय बिंद और तत्कालीन लेखपाल रमेश यादव ने मिलीभगत कर 21 बीघे पोखरी की जमीन अपनी पत्नियों ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. प्रधान और लेखपाल ने बेची 21 बीघे पोखरी की जमीन।

  2. दो साल में सौ से अधिक शिकायतें हुईं अनसुनी।

  3. ग्रामीणों ने अब हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गाजीपुर-मऊ फोरलेन पर मोहांव स्थित गाटा संख्या 574 में दर्ज पोखरी की 21 बीघे जमीन हत्या के आरोप में जेल गए बकराबाद पंचायत प्रशासक (प्रधान) संजय बिंद और तत्कालीन लेखपाल रमेश यादव ने मिलीभगत कर खुद की पत्नियों सहित 28 लोगों को बैनामा कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो साल में तालाब को बचाने के लिए जिले के अधिकारियों से लेकर आइजीआरएस, राजस्व परिषद, मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव सभी को करीब एक सौ शिकायतें की है,लेकिन नतीजा नहीं निकला। इसके बाद थकहार हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करनी पड़ी है।

मोहांव में फसली 1333 व 1356 में गाटा संख्या 1280 / 1, 1280 / 16, 1280/ 18 राजस्व रिकार्ड तालाब की करीब डेढ़ बीघा जमीन है। 1359 फसली में कूटरचित तरीके से जोगी निवासी बकराबाद का नाम दर्ज है। दूसरे गांव के निवासी जोगी बिंद का नाम बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के दर्ज है, जिसका रिकार्ड ही नहीं मिल रहा है।

जोगी की मौत के बाद उसके बेटों से वर्ष 2024 में संजय बिंद व तत्कालीन लेखपाल रमेश यादव ने डेढ़ बीघे जमीन का बैनामा अपनी पत्नियों के नाम करा लिया। इसके अलावा पड़ोसी सुखदेइया देवी की जमीन को तालाब का बताकर राजस्व अधिकारियों से निरस्त कराकर उसे भी कब्जा जमा लिया।

हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने वाले पूर्व प्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने नायब तहसीलदार को 1333 व 1356 फसली में तालाब होने का रिकार्ड सौंपा, जिसमें स्पष्ट है कि वह तालाब की जमीन है, लेकिन नायब तहसीलदार ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह तो 1359 फसली को ही मानेंगे जिसमें लोगों के नाम रिकार्ड में दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुराने रिकार्ड में तालाब दर्ज है तो प्रशासन फर्जीवाड़ा करने वालों पर इतना मेहरबान क्यों हैं?

मौजूदा लेखपाल के पति की मिलीभगत से संजय बिंद ने किया था कब्जा
जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कराने के बाद तत्कालीन लेखपाल रमेश यादव का तबादला हो गया। उसके बाद नीतू सिंह की तैनाती हुई। ग्रामीणों का कहना है कि नीतू सिंह को कभी गांव में नहीं देखा है।

यह भी पढ़ें- जनता से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी, 19 नवंबर को गोरखपुर में सजेगी जनचौपाल

लेखपाल पत्नी का सारा कामकाज पति ही करते हैं। इसकी जानकारी तहसील के अधिकारियों को है, लेकिन वह कार्रवाई नहीं करते हैं। ग्रामीणों की बात मानें तो मौजूदा लेखपाल के पति ने ही संजय बिंद को जमीन पर कब्जा दिलाया था। तहसील राजीव यादव का कहना है कि जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप चौहान का निधन, गोरखपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।