Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghazipur News: पांच दिन पूर्व जमानत पर आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

    By paras dubeyEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 06:16 PM (IST)

    Ghazipur News युवक का शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। युवक पांच दिन पूर्व ही जमानत पर आया था। विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही हैं। जानकारी पर स्वजन भी पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद खुदकुशी की आशंका व्यक्त की हैं।

    Hero Image
    युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका (सांकेतिक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।जिले के आजाद नगर में एक युवक का शव रविवार सुबह खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक पांच दिन पूर्व ही जमानत पर घर आया था। बताया जा रहा है कि विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही हैं। जानकारी पर स्वजन भी पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद खुदकुशी की आशंका व्यक्त की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाद के चलते पत्नी रह रही मायके में

    मुहल्ला आजाद नगर निवासी 27 वर्षीय रोहित उर्फ कल्लू मजदूरी करता था। विवाद के चलते पत्नी रचना दो पुत्रियों व एक पुत्र के साथ मायके कानपुर चली गयी। एक सप्ताह पूर्व रोहित वारंट में जेल चला गया था। वह पांच दिन पूर्व जमानत पर घर आया था। शनिवार शाम वह अबंतीबाई नगर में भंडारे में प्रसाद लेने गया और उसके बाद नहीं लौटा।

    युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, खुदकुशी की आशंका

    रविवार सुबह मुहल्ले के लोग गेहूं की फसल काटने जा रहे थे तभी सिकंदर के खेत पर खड़े नीम के पेड़ पर रोहित का शव लटका देख भाई प्रदीप को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए और जांच की। रोहित के अंगौछे से फंदा लगा था और पैर टहनी पर टिके थे। चप्पल पहने था और मोबाइल फोन जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने रोहित की मौत को संदिग्ध बताया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे ने बताया कि रोहित पर कर्ज था और पत्नी से अनबन थी। जिस कारण उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की हैं।