Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2022 07:26 PM (IST)

    नगर के समाजसेवी अमीर हमजा के आवास पर दावत-ए-रोजा इफ्तार में सभी धर्म व संप्रदाय के लोगों ने भाग लिया। इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दि ...और पढ़ें

    Hero Image
    रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

    जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर के समाजसेवी अमीर हमजा के आवास पर दावत-ए-रोजा इफ्तार में सभी धर्म व संप्रदाय के लोगों ने भाग लिया। इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दे रही थी। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। देश में अमन चैन, आपसी सौहार्द, खुशहाली व भाई चारे के लिए दुआएं मांगी गईं। विधायक सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शमीम अहमद, अब्दुल मन्नान अंसारी, अविनाश प्रधान, समाज सेवी अमीर हमजा, सिद्दीकी आदि थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भदौरा : क्षेत्र के सायर गांव स्थित मस्जिद में शनिवार को रोजा इफ्तार में हिदू-मुस्लिम बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक साथ मिलकर इफ्तार किया। इस दौरान आपसी एकता व भाईचारे को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सायर संतोष यादव, संतोष यादव, कुद्दूस, सरफराज अंसारी, सोनू यादव, उपेंद्र यादव आदि थे। सैदपुर : नगर में दो जगहों पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हिदू-मुस्लिम धर्म के लोगों ने शामिल होकर एकता की मिसाल प्रस्तुत की। विधायक अंकिता भारती व ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव भी पार्टी में शामिल हुए। नगर के वार्ड चार के पूर्व सभासद इमरान अब्बासी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में विधायक अंकित भारती, उनके पिता ओपी भारती, ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव, सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।