यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ghazipur RPF Jawan Murder Case: आरपीएफ जवान हत्याकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
यूपी के गाजीपुर में आरपीएफ जवान मो. जावेद और प्रमोद कुमार हत्याकांड का पांचवां आरोपी रवि कुमार कहार को पुलिस ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, गहमर (गाजीपुर)। आरपीएफ जवान मो. जावेद और प्रमोद कुमार हत्याकांड के पांचवें आराेपी को स्थानीय पुलिस ने स्टेशन से धर दबोचा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
स्टेशन दबोचा गया आरोपी
प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि आरपीएफ जवानाें के हत्याकांड में बिहार के पटना जनपद के खगौल थाना के नीमताला रोड छोटीखगौल निवासी रवि कुमार कहार भी शामिल था। मुखबिर से सूचना मिली कि रवि कुमार गहमर स्टेशन पर मौजूद है। इस पर तत्काल हमराहियों व आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों के साथ पहुंचे और उसे दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की।
जवानों की पिटाई के बाद उन्हें दिया गया था ट्रेन से धक्का
आरोपी ने बताया कि उस रात बाड़मेर एक्सप्रेस में उन अपराधियों के साथ वह भी मौजूद था। बताया कि आरपीएफ जवानों के साथ हाथापाई हुई थी, जिनकी जमकर पिटाई करने के बाद बकैनिया के पास से ट्रेन से धक्का दे दिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी रवि कुमार को जेल भेज दिया गया है।
