विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आजम खां ने मुस्लिम समाज के साथ की बेवफाई', मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा पर बोला हमला

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 08:31 PM (IST)

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गाजीपुर में सपा नेता आजम खां पर मुस्लिम समाज से बेवफाई और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को कमाई का जरिया बनाने का आरोप लगाया।

आजम खां ने मुस्लिम समाज के साथ की बेवफाई : दानिश आजाद अंसारी।

आजम खां ने मुस्लिम समाज के साथ की बेवफाई : दानिश आजाद अंसारी।

HighLights

  1. आजम खां पर मुस्लिम समाज से बेवफाई का आरोप लगाया।

  2. अखिलेश यादव के चुनावी दौरों को दिखावा बताया मंत्री ने।

  3. गाजीपुर में ऐतिहासिक स्थल व मजार का निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, देवकली (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा नेता आजम खां और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां ने मुस्लिम समाज के वोटों के सहारे राजनीतिक पहचान और मंत्री पद हासिल किया, लेकिन उसी समाज के साथ बेवफाई की। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को शिक्षा का केंद्र बनाने के बजाय अपनी कमाई का जरिया बना लिया।

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता अपने एसी कमरों से बाहर निकलकर जनता के बीच पहुंचने का दिखावा करने लगते हैं। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर कहा कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश में योगी-मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी।

शनिवार को भितरी पहुंचे राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हित में काम कर रही है। राज्यमंत्री ने सूफी संत बाबा पंजाबी शाह की मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने सम्राट स्कंदगुप्त की ऐतिहासिक लाट का भी निरीक्षण किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सनाउल्लाह शन्ने ने उन्हें स्थल के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने धरोहर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए शासन स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक शिवपूजन राम, अखिलेश कुशवाहा, दयाशंकर पांडेय, प्रवीण त्रिपाठी, आशु दुबे, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा की बच्चियों के साथ मनाया बाल दिवस, छात्राओं के लिए बन गई बड़ी याद

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।