राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा की बच्चियों के साथ मनाया बाल दिवस, छात्राओं के लिए बन गई बड़ी याद
मथुरा के प्राथमिक विद्यालय बाद के चार छात्रों और दो अध्यापिकाओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में ...और पढ़ें

मथुरा की छात्राओं से मुलाकात करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
HighLights
मथुरा के चार छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति संग मनाया बाल दिवस।
राष्ट्रपति भवन में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में पुरस्कार जीते।
जागरण टीम, मथुरा। बाल दिवस के शुभ अवसर पर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय बाद की चार छात्र-छात्राओं और दो अध्यापिकाओं को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बाल दिवस मनाने का अवसर मिला। सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए यह किसी सपने के साकार होने जैसा था। ये उनके लिए जीवनभर की एक बड़ी याद बन गया।
मथुरा में बाद के प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांच की अनसूया, दीक्षा, नरेंद्र कुमार और कक्षा चार की भावना को राष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिला। उनके साथ शिक्षिकाओं में नीरज मथुरिया, कुसुम रानी भी थीं। राष्ट्रपति भवन में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच के बाद मोबाइल आदि बाहर जमा करवाए गए।
बच्चों को कल्चरल हॉल में सम्मान के साथ बैठाया गया और नाश्ता कराया गया। इसके बाद बच्चों के लिए कलर एक्टिविटी, प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें प्राथमिक विद्यालय बाद के बच्चों ने पुरस्कार भी जीते। विद्यालय की छात्रा ने कविता भी सुनाई। राष्ट्रपति के आगमन पर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हुआ।
फोटो सेशन के दौरान राष्ट्रपति ने हर बच्चे से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने मथुरा से गई दीक्षा से पूछा - 'तुम कौन से स्कूल और कहां से आई हो?' दीक्षा ने कहा कि हम प्राथमिक विद्यालय बाद मथुरा से आए हैं। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि वह कान्हा की नगरी से आए है, जहां कृष्ण जन्मभूमि है।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट पैक, भोजन और रिटर्न गिफ्ट दिया गया। बच्चों को राष्ट्रपति भवन स्थित राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और प्रणब मुखर्जी लाइब्रेरी लाइब्रेरी की भी विजिट की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।