गाजीपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
गाजीपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की संस्तुति पर ...और पढ़ें

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित।
HighLights
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की गाजीपुर जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की संस्तुति पर हुई घोषणा।
अमित सिद्धार्थ ने 50 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की संस्तुति के बाद मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिद्धार्थ ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिला उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार राम, पुनवासी राम, सोनिया साहब सोनू, मार्कण्डेय प्रसाद, जवाहिर राम, सुभाष राम, रामबचन राम और बब्बन राम को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिला महामंत्री के पद पर विजय सहाय, डा. बृजबाला सोनी और रंजित कुमार नियुक्त किए गए हैं।
जिला मंत्री पद पर देवचंद राम, कृष्ण कुमार नीना, बबलू कुमार गौतम, सुजीत कुमार, अभय प्रताप, विशाल पासी, अरुण कुमार और बलवंत कुमार को जगह मिली है। जितेंद्र कुमार सरोज को जिला कोषाध्यक्ष और राकेश सोनकर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विप्लव रावत जिला मीडिया संयोजक तथा नागेंद्र कुमार निगम सह मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं। विवेकानंद कुमार को जिला आईटी संयोजक और अविनाश कुमार चौधरी को सह आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा गौरी बासफोर, विकास राम, अमित गोयल, रोशन कुमार, विंध्याचल कनौजिया, दीपक कुमार, डा. रामप्रवेश राम, शिव कुमार पासवान, मंगेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमर प्रसाद, राजन पासवान, माधुरी देवी, कृष्णा कुमार और राजन कुमार को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।